लाइव न्यूज़ :

Lockdown: मेडिक्लेम पॉलिसी में असमानता को लेकर LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स ने किया विरोध

By संतोष ठाकुर | Updated: April 4, 2020 23:40 IST

आल इंडिया एलपीजी डिस्टीब्यूटर्स फैडरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष पीएन सेठ ने कहा कि सरकार ने हाल ही में किसी डिलीवरी मेन के कोरोना से मृत होने पर 5 लाख रुपये की एकबारगी बीमा योजना शुरू की है। यह सभी कंपनियों के लिए है। लेकिन मेडिक्लेम एक कंपनी विशेष के लिए शुरू की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान घरों तक एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय से मांग की है कि घरों में इस संकट के समय में एलपीजी पहुंचाने वालों में भेद न किया जाए।उन्होंने कहा कि सभी डिलीवरी मेन को एक समान माना जाए और सभी को मेडिक्लेम की सुविधा दी जाए।

लॉकडाउन के दौरान घरों तक एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी कर्मियों ने पेट्रोलियम मंत्रालय से मांग की है कि घरों में इस संकट के समय में एलपीजी पहुंचाने वालों में भेद न किया जाए। इससे एलपीजी डिलीवरी पर असर हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी डिलीवरी मेन को एक समान माना जाए और सभी को मेडिक्लेम की सुविधा दी जाए।

उनकी यह नाराजगी इस बात को लेकर है कि इंडियन ऑयल ने अपने पेट्रोल पंप, डिलीवरी मेन और उनके परिवार के सदस्यों के लिए 1 लाख रुपये का मेडिक्लेम मार्च 2021 तक लिया है। जबकि बीपीसीएल और एचपीसीएल ने ऐसा नहीं किया है।

आल इंडिया एलपीजी डिस्टीब्यूटर्स फैडरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष पीएन सेठ ने कहा कि सरकार ने हाल ही में किसी डिलीवरी मेन के कोरोना से मृत होने पर 5 लाख रुपये की एकबारगी बीमा योजना शुरू की है। यह सभी कंपनियों के लिए है। लेकिन मेडिक्लेम एक कंपनी विशेष के लिए शुरू की गई है। इंडियन आयॅल ने इसके लिए 22 करोड़ रुपये राशि का प्रीमियम दिया है। हमारा कहना है कि बीपीसीएल और एचपीसीएल के एलपीजी डिलीवरी मेन और पेट्रोलपंप कर्मी के लिए ऐसी ही मेडिक्लेम सेवा हो। बीमारी सभी के लिए एक जैसा ही होती है। फिर यह भेद क्यों है।

फैडरेशन के महासचिव कैलाश डुडानी ने कहा कि हमनें पेट्रोलियम मंत्रालय को अपना मांग पत्र दिया है। हमें उम्मीद है कि सरकार यह भेदभाव खत्म कर सभी जान की कीमत एक समझते हुए बीपीसीएल और एचपीसीएल को भी योजना में शामिल करेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाएलपीजी गैसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील