लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन कानून का उड़ा माखौल: कोटा से पटना पहुंच गई विद्यार्थियों से भरी बस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के उड़े होश

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2020 16:50 IST

बिहार सरकार ने केंद्र को पत्र भेजकर कहा है कि बाहर पढ़ने वाले छात्रों को प्रदेश में आने से कोरोना संक्रमण और बढ़ सकता है. ऐसे में राजस्थान सरकार को वहीं पर छात्रों का ध्यान रखना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देकोटा से बच्चों को लेकर एक बस बिहार की राजधानी पटना पहुंची पटना पुलिस और जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटा है.

पटना: देश में लॉकडाउन कानून का पालन कितना हो पा रहा है, इसका खुलासा पटना में तब हुआ है. जब राजस्थान के कोटा से बच्चों को लेकर एक बस बिहार की राजधानी पटना पहुंच गया. ऐसे में प्रशासन की सख्ती का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है. एक हजार किमी दूर कोटा से एक बस पटना पहुंच गई. कहा जा रहा है कि इस बस में बिहार के कुछ रसुखदार लोगों के बच्चे थे. हालांकि इस बात का खुलासा नही हो पा रहा है इस भरी बस में कौन-कौन लोग सवार थे और वह कहां गए?  

वहीं, पुलिस से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गये हैं. पटना पुलिस और जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटा है. लेकिन छात्रों से संबंधित कोई डाटा अधिकारियों को नहीं मिल सका है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन से संबंधित छात्रों की सूची मिलने के बाद उन्हें क्वारंटाइन कराने के साथ जांच की तैयारी की जाएगी. इसबीच बिहार सरकार ने इसको लेकर केंद्र सरकार के समक्ष आपत्ति जताई है. बिहार सरकार ने केंद्र को पत्र भेजकर कहा है कि बाहर पढ़ने वाले छात्रों को प्रदेश में आने से कोरोना संक्रमण और बढ़ सकता है. ऐसे में राजस्थान सरकार को वहीं पर छात्रों का ध्यान रखना चाहिए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा में कोचिंग करने के लिए हर साल बडी संख्या में बिहार के छात्र जाते हैं. इनमें से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की कोचिंग करने वाले छात्र अधिक होते हैं. कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की कोचिंग करवाने के लिए कई प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान हैं. लेकिन जब पूरे देश में संपूर्ण लॉक डाउन है तो ऐसे में कोटा से चलकर बस पटना कैसे पहुंच गई? जबकि प्रदेश में ही आना जाना संभव नहीं हो पा रहा है. शहर में ही निकलने पर पुलिस की लाठियां बरस रही है. ऐसे में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में पुलिस की चौकसी का अंदाजा लगाया जा सकता है. छात्रों से भरी बस पटना कैसे पहुंच गई? यह सवाल उठने लगा है. ऐसे में संक्रमण को रोक पाना बड़ी चुनौती होगी. जबकि पटना से कोटा की दूरी एक हजार किलो मीटर से अधिक है. इसके पहले दिल्ली से आए मजदूरों को लेकर भी सरकार ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए बिहार के सीमा पर ही रोक दिया था और उन्हें गांव के पास क्वारंटाइन सेंटर में रख गया था. लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नही किया गया. 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह प्रशासन से ऐसे छात्रों की सूची मांग रहा है, जो कोटा से आए हैं. लेकिन सूची नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किल बढ गई है. जब तक सूची नहीं मिल जाती है वह कुछ नहीं कर सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस समय किसी भी प्रांत से लोगों का आना एक तरफ लॉक डाउन का उलंघन है तो दूसरी तरफ संक्रमण को लेकर बड़ी चुनौती. सूत्रों की मानें तो यह भी पता लगाया जा रहा है कि कोटा से पटना बस कैसे आ गई?

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब