लाइव न्यूज़ :

NASA ने साझा की भारत की चौंका देने वाली तस्वीर, जो कभी नहीं हुआ वो लॉकडाउन ने कर दिखाया

By गुणातीत ओझा | Updated: April 23, 2020 08:52 IST

लॉकडाउन के चलते जहां कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने में मदद मिल रही है, साथ ही साथ पर्यावरण पर भी इसका चौंका देने वाला असर देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के चलते प्रदूषण का लेवल तेजी से नीचे आया है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के चलते जहां कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने में मदद मिल रही है, साथ ही साथ पर्यावरण पर भी इसका चौंका देने वाला असर देखने को मिल रहा है।भारत में प्रदूषण की समस्या जैसे खत्म सी हो गई है, इस बात पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भी सैटेलाइट तस्वीर साझा कर मुहर लगा दी है।

कोरोना वायरस ने दुनिया के लगभग सभी देशों को अपने चपेट में ले लिया है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक विश्व में एक लाख 80 हजार लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, इस संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के चलते वाहनों की आवाजाही ना के बराबर है, ज्यादातर कारखाने बंद हैं और लोग अपने घरों से बाहर जरूरी काम के लिए ही निकल रहे हैं।

इस लॉकडाउन के चलते जहां कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने में मदद मिल रही है, साथ ही साथ पर्यावरण पर भी इसका चौंका देने वाला असर देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के चलते प्रदूषण का लेवल तेजी से नीचे आया है। भारत में प्रदूषण की समस्या जैसे खत्म सी हो गई है, इस बात पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भी सैटेलाइट तस्वीर साझा कर मुहर लगा दी है।

नासा ने सैटेलाइट तस्वीर जारी करते हुए कहा है कि भारत में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है और यहां रहने वाले लगभग 130 करोड़ लोग अपने घरों में हैं। देश में लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री, कार, बस, ट्रक, ट्रेन, विमानों की उड़ान बंद है। इन गतिविधियों के रुकने के बाद नासा के सैटेलाइट सेंसर भारत की जो तस्वीर कैप्चर की है वो चौंका देने वाली है। नासा के मुताबिक उत्तर भारत में हवा में प्रदूषण का स्तर सबसे निचले स्तर पर है। नासा ने कहा है कि सैटेलाइट डेटा से पता चलता है कि कोरोना वायरस के लिए जारी लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से उत्तर भारत में हवा में मौजूद कणों का स्तर काफी गिर गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननासाअमेरिकाकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी