लाइव न्यूज़ :

Lockdown: गृह मंत्रालय ने भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि तीन मई तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: April 18, 2020 05:46 IST

सरकार ने कहा है कि विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि उनकी ओर से ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद ही बढ़ाई जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि विचार-विमर्श के बाद, देश में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए काउंसिलर सेवा मुहैया कराने की अवधि बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के सामान्य और ई-वीजा की अवधि शुक्रवार को बढ़ा कर तीन मई तक कर दी। साथ ही, इसके लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक सरकारी बयान के अनुसार, राजनयिकों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के अलावा उन सभी विदेशी नागरिकों का वीजा तीन मई तक निलंबित रहेगा, जिन्हें इस अवधि में भारत आना था।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के सामान्य और ई-वीजा की अवधि शुक्रवार को बढ़ा कर तीन मई तक कर दी। साथ ही, इसके लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एक सरकारी बयान के अनुसार, राजनयिकों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के अलावा उन सभी विदेशी नागरिकों का वीजा तीन मई तक निलंबित रहेगा, जिन्हें इस अवधि में भारत आना था।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उन सभी विदेशी नागरिकों के सामान्य और ई-वीजा तीन मई की मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ाए जाते हैं जो दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण, भारत सरकार द्वारा यात्रा पाबंदी लगाए जाने की वजह से यहां फंसे हुए हैं, साथ ही जिनका वीजा एक फरवरी (मध्यरात्रि) से तीन मई (मध्यरात्रि) के बीच समाप्त हो रहा है या फिर समाप्त हो गया है।

सरकार ने कहा है कि विदेशी नागरिकों की वीजा अवधि उनकी ओर से ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद ही बढ़ाई जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि विचार-विमर्श के बाद, देश में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए काउंसिलर सेवा मुहैया कराने की अवधि बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि अगर ये विदेशी नागरिक यहां से जाना चाहते हैं और उन्होंने इस अवधि में इसके लिए अनुरोध किया है तो उन्हें तीन मई के बाद 14 दिन के लिए अतिरिक्त, यानि 17 मई तक वीजा अवधि में विस्तार दिया जाएगा और उन्हें कोई जुर्माना भी नहीं देना होगा।

गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के सभी 107 आव्रजन चेक नाकों से होकर भारत में प्रवेश करने वाले परिवहन तीन मई तक निलंबित रहेंगे। लेकिन आवश्यक या सामान्य वस्तुओं की ढुलाई में लगे वाहनों, विमानों, जहाजों, ट्रेन तथा अन्य वाहनों पर कोई पाबंदी लागू नहीं होगी। उनके चालक दल के सदस्यों, ड्राइवर, हेल्पर, क्लीनर और अन्य लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?