लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: यूपी में अजीबो-गरीब अनुरोध बने अधिकारियों के लिये सिरदर्द, कोई मांग रहा समोसा तो किसी को चाहिए पान-मसाला और गुटका

By भाषा | Updated: April 18, 2020 15:15 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से हुए लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि जनता तक जरुरत का सामान पहुंचाया जा सके। मगर इन हेल्पलाइन नंबरों पर लोग फोन करके अजीबो-गरीबों अनुरोध कर रहे हैं। कहीं कुछ लोग रसगुल्ले और समोसे की डिमांड कर रहे हैं तो कहीं पान, मसाला एवं गुटका की भी मांग सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 लोगों को दवा और राशन पहुंचाने में मदद कर रहा है।लोगों की मदद के लिए शुरू की गई इन हेल्पलाइन पर लोग रसगुल्ला, समोसा और पान, मसाला एवं गुटका की भी मांग कर रहे हैं।

लखनऊ: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी को काबू करने के मकसद से लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद कर रहे हेल्पलाइन नंबरों पर लोग अजीबो-गरीबों अनुरोध कर रहे हैं। लोगों की मदद के लिए शुरू की गई इन हेल्पलाइन पर कुछ लोग रसगुल्ला, समोसा और पान, मसाला एवं गुटका की भी मांग कर रहे हैं।  

कुछ अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 लोगों को दवा और राशन पहुंचाने में मदद कर रहा है। लखनऊ के उच्च रक्तचाप से पीड़ित राम रतन पाल ने हेल्पलाइन पर फोन कर बताया कि उनकी दवायें खत्म हो गयी हैं, जिसके बाद अधिकारी तुरंत हरकत में आ गये और उनके लिये दवाओं का इंतजाम किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह गौतमबुद्ध नगर में शंकर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने फोन कर खाद्य सामग्री के लिये मदद मांगी और राशन उनके घर पहुंच गया.

राम रतन और शंकर उन एक लाख लोगों में से हैं जिनकी आवश्यक जरूरतों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की मदद से पूरा किया गया, लेकिन इन हेल्पलाइन नंबरों पर कुछ लोग अजीबो गरीब मांग भी कर रहे हैं। राज्य पुलिस की हेल्पलाइन को हाल ही में एक फोन आया जिसमें एक बुजुर्ग ने रसगुल्ले की मांग की। पहले तो पुलिस ने इसे मजाक समझा लेकिन जब राजधानी के हजरतगंज इलाके में एक पुलिसकर्मी बुजुर्ग को रसगुल्ला देने पहुंचा तो उसने पाया कि अस्सी साल के बुजुर्ग को वाकई इस रसगुल्ले की जरूरत थी। बुजुर्ग मधमेह से पीड़ित है और उनके ब्लड शुगर का स्तर अचानक गिर गया था। अधिकारियों के मुताबिक हेल्पलाइन के जरिए मांगी गयी कुछ वस्तुयें इतनी महत्तवपूर्ण नहीं होती हैं।

कुछ लोगों ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर पान, गुटखा और चटनी के साथ गर्म समोसे की मांग की। समोसा पहुंचाया गया लेकिन जिस व्यक्ति ने समोसा मांगा था उसे पुलिस स्टेशन बुलाकर उससे आस-पास की नालियों की सफाई करवायी गयी। इसी तरह रामपुर में पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर पिज्जा की मांग की गयी जिसके बाद पुलिस ने ऐसे फोन करने वाले को दंडित किया । कुछ स्थानों पर तो ऐसी भी खबर मिली है कि बच्चों ने पुलिस ‘अंकल’ को फोन करके चिप्स, केक और आइसक्रीम आदि की मांग भी की। 

112 पुलिस हेल्पलाइन के एडीजी असीम अरूण ने बताया, ''लॉकडाउन शुरू होने के बाद से अभी तक 112 नंबर पर फोन आने के बाद लाखों लोगों को भोजन, दवाई आदि उपलब्ध करायी जा चुकी है। इसके अलावा हजारों लोगों को बिना फोन काल के भी मदद की जा रही है और यह सिलसिला लगातार जारी है ।’’ उन्होंने बताया, ''करीब 1,100 महिला और पुरूष पुलिस कर्मी 112 नंबर पर आई फोन कॉल उठाते हैं जबकि पूरे प्रदेश में 35 हजार पीआरवी (पुलिस की गाड़ियों) पर हजारों कर्मी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और कोरोना वायरस के कारण लागू बंद के दौरान आम जनता की उनके दरवाजे पर जाकर मदद कर रहे हैं।''

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब