लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन का दिल्ली में विद्युत खपत पर कोई प्रभाव नहीं, मांग पिछले साल से अधिक रही

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन का बिजली की खपत पर शायद ही कोई प्रभाव नजर आ रहा है और यहां 19 अप्रैल और 31 मई के बीच विद्युत की सर्वाधिक खपत वाले 30 दिनों के दौरान उसकी मांग पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अधिक रही । विद्युत वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 की भयंकर दूसरी लहर के चलते राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगा दिया गया था तथा दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों को बंद कर दिया गया था। जरूरी सेवाओं को उससे छूट दी गयी दी थी। इकत्तीस मई को लॉकडान में कुछ ढील दी गयी।

पिछले साल भी कोरोना वायरस महामारी फैलने पर इसी दौरान देशव्यापी लॉकडाउन था।

विद्युत वितरण कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के 43 दिनों में से 30 दिनों के दौरान विद्युत की सर्वाधिक मांग पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अधिक रही।’’

उन्होंने कहा कि पिछले साल के सर्वाधिक मांग वाले दिनों की तुलना में इस बार जिन दिनों उसकी खपत कम रही, उसकी मुख्य वजह चक्रवात ताउते जैसे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम संबंधी दशा रही।

अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल-मई के 61 दिनों के दौरान दिल्ली में विद्युत की सबसे अधिक मांग 48 दिन रही जो कुल दिनों का 78 फीसद है।

उन्होंने कहा कि मई में 31 में से 20 दिन दिल्ली की सर्वाधिक विद्युत मांग पिछले साल के इन दिनों की तुलना में 35 फीसद तक अधिक रही। इसी प्रकार अप्रैल में 30 में से 28 दिन यहां की सर्वाधिक विद्युत मांग पिछले साल की आलोच्य अवधि की तुलना में ज्यादा रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos