लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में दो अगस्त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 जुलाई हरियाणा सरकार ने राज्य में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड रोधी लॉकडाउन को शनिवार को दो अगस्त तक एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया।

आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को 26 जुलाई (सुबह पांच बजे) से दो अगस्त (सुबह पांच बजे) तक एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया जाता है।’’

आदेश के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों, संस्थानों, सरकारी विभागों और भर्ती एजेंसियों द्वारा प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं के आयोजन को राज्य में मंजूरी है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में मॉल स्थित रेस्तराओं को भौतिक दूरी और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति है, जबकि अन्य रेस्तरां सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक खुले रह सकते हैं।

यह समय नियम होटलों में स्थित रेस्तराओं पर लागू नहीं होगा।

होटलों, रेस्तराओं और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों से होम डिलीवरी को रात 11 बजे तक अनुमति है।

इस बीच, दुकानों, मॉल, रेस्तराओं, धार्मिक स्थलों, कॉरपोरेट कार्यालयों के खुलने संबंधी लॉकडाउन संबंधी ढील वर्तमान की तरह जारी रहेगी।

आदेश में कहा गया है, ‘‘अब इस तथ्य पर विचार करते हुए कि यद्यपि कोविड संक्रमण दर और कोविड के नए मामलों में कमी आई है, कोविड महामारी को रोकने संबंधी एहतियाती कदमों को जारी रखने के लिए ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ को एक और सप्ताह के लिए बढ़ाया जाता है।’’

राज्य सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है।

हरियाणा सरकार ने मौजूदा कोविड स्थिति को देखते हुए राज्य में तीन मई को लॉकडाउन लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू