Lockdown: दूरदर्शन पर रामायण के बाद धारावाहिक महाभारत को भी हरी झंडी, जानें कितने बजे होगा प्रसारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 27, 2020 10:38 PM2020-03-27T22:38:30+5:302020-03-27T22:44:17+5:30

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'महाभारत' का प्रसारण फिर से डीडी भारती पर किया जाएगा।

Lockdown: After Ramayana Serial Mahabharata will be telecasted on Doordarshan, Know broadcast Timing | Lockdown: दूरदर्शन पर रामायण के बाद धारावाहिक महाभारत को भी हरी झंडी, जानें कितने बजे होगा प्रसारण

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के चलते लॉकडाउन में लोग घरों में ऊबे नहीं, इसलिए टेलीविजन पर पुराने धार्मिक धारावाहिक रामायण और महाभारत फिर से लौट आए हैं। भारत सरकार ने इन धारावाहिकों का फिर से प्रसारण करने का फैसला लिया है। शनिवार (28 मार्च) से इन धारावाहिकों का प्रसारण दूरदर्शन और डीडी भारती चैनल पर होगा। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'महाभारत' का प्रसारण फिर से डीडी भारती पर किया जाएगा। महाभारत का प्रसारण दिन में दो बार होगा। यह टीवी पर दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे दिखाई जाएगी।

निर्माता रामानंद सागर वाली 'रामायण' के पहले एपिसोड का  प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह नौ बजे और दूसरे एपिसोड का प्रसारण रात नौ बजे होगा। 

Web Title: Lockdown: After Ramayana Serial Mahabharata will be telecasted on Doordarshan, Know broadcast Timing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे