लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली पुलिस के पास आई 3,800 कॉल, 68 ऐसे लोगों ने फोन किया जिनके पास भोजन या पैसे नहीं थे

By भाषा | Updated: March 29, 2020 05:54 IST

पुलिस ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के घर तक सीधे सहायता पहुंचाने के लिए उनकी सूचना गैर सरकारी संगठनों को दी गयी। उन्होंने कहा कि कुल 32 कॉल ऐसे लोगों की ओर से आई जिन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर लगभग 3,800 कॉल आई, जिसमें से 68 कॉल उन लोगों ने किए जिनके पास भोजन या पैसे नहीं थे......32 कॉल उन लोगों ने किए जिन्हें चिकित्सा की जरूरत थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर लगभग 3,800 कॉल आई, जिसमें से 68 कॉल उन लोगों ने किए जिनके पास भोजन या पैसे नहीं थे और 32 कॉल उन लोगों ने किए जिन्हें चिकित्सा की जरूरत थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चौबीस घंटे के हेल्पलाइन नंबर 011-23469526 पर शनिवार तक कुल 3,796 कॉल आई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अपराह्न दो बजे से शनिवार अपराह्न दो बजे तक पुलिस को 1,156 कॉल प्राप्त हुई जिनमें से 419 कॉल दिल्ली के बाहर से की गयी थी।

दिल्ली के बाहर से की गयी कॉल की सूचना संबंधित राज्यों के हेल्पलाइन नंबर को भेज दी गयी। कुल 68 कॉल ऐसे लोगों की ओर से आई जिनके पास खाने को कुछ नहीं था और उनके पास पैसे भी नहीं थे।

पुलिस ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के घर तक सीधे सहायता पहुंचाने के लिए उनकी सूचना गैर सरकारी संगठनों को दी गयी। उन्होंने कहा कि कुल 32 कॉल ऐसे लोगों की ओर से आई जिन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी।

पुलिस ने डॉक्टरों की सहायता से उन लोगों की समस्या का निराकरण किया और आपातकालीन परिस्थिति से निपटने का परामर्श भी दिया। आवश्यक कार्य से घर से बाहर जाने के वास्ते पास बनवाने के लिए 423 कॉल प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित पुलिस उपायुक्त कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि कोविड-19 से संबंधित मामलों की सात कॉल प्राप्त हुई जिन्हें कोरोना वायरस हेल्पलाइन की जानकारी दी गयी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया