लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: एलजेपी ने किया ऐलान, जेडीयू के साथ गठबंधन में नहीं लड़ेगे बिहार विधानसभा चुनाव

By अनुराग आनंद | Updated: October 4, 2020 17:09 IST

लोक जनशक्ति पार्टी का कहना है कि जदयू के साथ वैचारिक मतभेद की वजह से पार्टी ने यह फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में फैसला हुआ कि एक साल से बिहार 1st बिहारी 1st के माध्यम से उठाए गए मुद्दों पर लोजपा पीछे नहीं हटेगी। कोरोना व ऑपरेशन के कारण पशुपति पारस और कैसर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में मौजूद रहे।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने ऐलान किया है कि लोक जनशक्ति पार्टी जेडीयू के साथ गठबंधन में नहीं चुनाव लड़ेगी। पार्ट्री के नेता व राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी अब्दुल खालिक ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि  वैचारिक मतभेद के चलते यह फैसला लिया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि चुनाव परिणामों के उपरांत लोक जनशक्ति पार्टी के तमाम जीते हुए विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास मार्ग के साथ रहकर भाजपा-लोजपा सरकार बनाएंगे।

लोजपा की राष्ट्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड मीटिंग के दौरान चिराग पासवान समेत पार्टी के सभी नेता मौजू थे। इस बैठक के बाद चिराग पासवान विक्ट्री का संकेत देते नजर आए। 

बिहार में एनडीए गठबंधन से अलग रहकर भी केंद्र में साथ रह सकते हैं चिराग पासवान-

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि एनडीए (NDA) बिहार चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा। ऐसे में राज्य में एलजेपी का एनडीए से गठबंधन टूट सकता है।

लेकिन, केंद्र में बीजेपी के साथ लोजपा का गठबंधन जारी रह सकता है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए आज शाम बैठक कर रही है। बिहार चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा।

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के नारा पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा एलजेपी-

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संसदीय बोर्ड की बैठक में एलजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने साफ किया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी बिहार 1st बिहारी 1st के माध्यम से उठाए गए मुद्दों को लेकर ही आम लोगों के बीच जाएगी।

लोजपा इन मुद्दों के आधार पर ही राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर हमला करेगी। लोजपा की बैठक में पार्टी के सभी सदस्य मौजूद रहे। कोरोना व ऑपरेशन के कारण पशुपति पारस और कैसर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में जुड़े थे।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०जेडीयूबिहारचिराग पासवानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?