लाइव न्यूज़ :

लिव-इन में रह रहे विवाहेत्तर संबंधों वाले युगल, संरक्षण के लिए लगा रहे हाईकोर्ट की गुहार, तेजी से बढ़ रही ऐसी याचिकाओं की संख्या

By विशाल कुमार | Updated: January 3, 2022 11:53 IST

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पिछले साल दायर याचिकाओं में लिव-इन (सहजीवन) से जुड़ी याचिकाओं की संख्या कई गुना बढ़ोतरी देखी गयी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में पिछले साल के आखिरी चार दिन में लिव-इन (सहजीवन) से जुड़ी 160 याचिकाएँ दायर हुईं।

Open in App
ठळक मुद्दे27 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच युगलों के करीब 160 मामले सुनवाई के लिए आए थे।पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हर महीने सुरक्षा के लिए करीब 1000 याचिकाएं आती हैं।एक साथ रहने वाली दो महिलाओं ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

चंडीगढ़:पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सामने हर महीने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए करीब 1000 याचिकाएं आती हैं लेकिन साल 2021 में इसमें कई ऐसे मामले शामिल रहे जिसमें लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले विवाहेत्तर संबंधों वाले युगलों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल हाईकोर्ट की सर्दी की छुट्टियों के दौरान 27 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच युगलों के करीब 160 मामले सुनवाई के लिए आए थे।

एक मामले में विवाहेत्तर संबंध में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाला एक युगल सुरक्षा की मांग कर रहा था जिससे अदालत ने इनकार कर दिया। इसमें 32 वर्षीय शादीशुदा शख्स के दो और 38 वर्षीय विधवा महिला के तीन बच्चे थे।

इसी तरह पिछले साल फरवरी में एक युगल ने महिला के पति से सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा था कि अगर दोनों में से किसी एक ने भी अपने पूर्व साथी से तलाक नहीं लिया है तो वह ऐसे युगल को सुरक्षा नहीं दे सकता है।

हाईकोर्ट में युगलों के लिए सुरक्षा मामलों से निपटने वाले वकील विशाल मित्तल ने कहा कि ऐसे युगलों के मामले बढ़ रहे हैं, जो पहले से ही शादीशुदा हैं और एक रिश्ते में हैं और सुरक्षा चाहते हैं।

विवाहेतर संबंधों वाले युगलों से जुड़े मामलों के अलावा 2021 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में अधिकांश सुरक्षा की मांग करने वाले ऐसे मामलों को देखा, जिसमें युगल या तो बड़े या नाबालिग थे और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

युगलों के संरक्षण के मामले देखने वाले एक अन्य वकील परमजीत सिंह ने बताया कि युगलों द्वारा सुरक्षा मामलों की सूची में ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें एक साथ रहने वाली दो महिलाओं ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

टॅग्स :पंजाबहरियाणाPoliceहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?