सामने आई सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची, जगन रेड्डी शीर्ष पर, जानें सबसे कम घोषित संपत्ति वाले सीएम के बारे में

By मनाली रस्तोगी | Published: April 13, 2023 09:47 AM2023-04-13T09:47:20+5:302023-04-13T17:12:10+5:30

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं।

List of richest CMs Jagan Reddy wealthiest only Mamata not crorepati | सामने आई सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची, जगन रेड्डी शीर्ष पर, जानें सबसे कम घोषित संपत्ति वाले सीएम के बारे में

(फाइल फोटो)

Highlightsएडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास 15 लाख रुपये की कुल संपत्ति है।रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।

नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं, केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास 15 लाख रुपये की कुल संपत्ति है।

एडीआर ने कहा कि विश्लेषण किए गए 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति मुख्यमंत्री के लिए 33.96 करोड़ रुपये है। एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 30 मुख्यमंत्रियों में से 13 (43 प्रतिशत) ने हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आपराधिक धमकी से संबंधित गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपये से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) हैं। 

एडीआर ने कहा कि सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक) हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।

Web Title: List of richest CMs Jagan Reddy wealthiest only Mamata not crorepati

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे