लाइव न्यूज़ :

केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड मृतकों की सूची अद्यतन की जाएगी: वीना जॉर्ज

By भाषा | Updated: September 23, 2021 15:31 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 सितंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र के नए दिशा-निर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मरने वालों की सूची अद्यतन की जा रही है।

मंत्री ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में नई गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा कि राज्य के दिशा-निर्देशों को भी केंद्र के मानदंडों के अनुसार अद्यतन किया जाएगा और अंतिम संस्करण कुछ दिनों में तैयार हो जाएगा।

जॉर्ज ने कहा कि नए दिशा-निर्देशों में विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा। इसमें अगर संक्रमण से उबरने के 30 दिन बाद किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसे भी कोविड से हुई मौत माना जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक विस्तृत सूची प्रकाशित की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग राज्य में कोविड से हुई मौतों की संख्या को भी देख रहा है और इसे अद्यतन करने के लिए कदम उठा रहा है तथा इस मुद्दे पर प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का विचार है कि महामारी के कारण अपनों को खोने वालों को कुछ राहत मिलनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब