लोकसभा चुनाव 2019: जानिए दूसरे चरण के लिए किस संसदीय क्षेत्र में होने हैं चुनाव, यहां जानें पूरा ब्योरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 13, 2019 03:41 PM2019-04-13T15:41:48+5:302019-04-13T15:41:48+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी। पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा।

list of constituency name for second phase polling, timing, date, full information about general election 2019 | लोकसभा चुनाव 2019: जानिए दूसरे चरण के लिए किस संसदीय क्षेत्र में होने हैं चुनाव, यहां जानें पूरा ब्योरा

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए दूसरे चरण के लिए किस संसदीय क्षेत्र में होने हैं चुनाव, यहां जानें पूरा ब्योरा

Highlightsपहले चरण के तहत  20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुएदूसरे चरण में 97 सीटों पर चुनाव होंगे।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। वहीं, देशभर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होने जा रहा है। दूसरे चरण में 97 सीटों पर चुनाव होंगे।  जिसकी तैयारियां जोरों पर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में मतदान होगा। 

देश की कुल 543 लोक सभा सीटों के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी यानी 23 मई को शाम तक पता चल जाएगा अगली सरकार किसकी बनेगी।  

आइए जानते हैं कि 18 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण में किस संसदीय क्षेत्र में मतदान होने हैं:   

यूपी के इन संसदीय क्षेत्र में होने हैं चुनाव

उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। दूसरे चरण के लिए यूपी में नगीना,अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी में मदतान होगा। बता दें कि 11 अप्रैल को पहले चरण में यूपी के सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद, गौतम बुद्ध नगर में मतदान हुए थे। यूपी में सात चरण में चुनाव होने हैं।  

बिहार के इन संसदीय क्षेत्र में होने हैं चुनाव

बिहार में 18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान 5 संसदीय क्षेत्र में होने को हैं। इनमें  किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका शामिल है। वहीं, पहले चरण में बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई में मतदान हुए थे। बता दें कि बिहार में सात चरण में चुनाव होगा।   

उड़ीसा के इन संसदीय क्षेत्र में होने हैं चुनाव

उड़ीसा में दूसरे चरण का मतदान 5 संसदीय क्षेत्र में होने हैं। इनमें बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का संसदीय क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के पहले पहले चरण में उड़ीसा के  कालाहांडी, नबरंगपुर, बहरामपुर, कोरापुट चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 

पश्चिम बंगाल 

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के तीन संसदीय सीटों पर दूसरे चरण का मदतान होगा। इनमें जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, रायगंज संसदीय क्षेत्र शामिल है। जबकि पश्चिम बंगाल में 2 सीटों (कूचबिहार, अलीपुरद्वार) पर पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। 

महाराष्ट्र के इन संसदीय क्षेत्र में होने हैं चुनाव

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए महाराष्ट्र में 10 संसदीय क्षेत्र में चुनाव होने हैं। इनमें बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर शामिल है। वहीं, पहले चरण में वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम मतदान हुए थे। 

कर्नाटक 

कर्नाटक में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। यहां दो चरण में चुनाव होने हैं। 18 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण का चुनाव चिक्कोडी, बेलगाम, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचुर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावानगेरे, शिमोगा की संसदीय सीट पर होना है। 

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दो सीटों पर मतदान होना है- श्रीनगर, ऊधमपुर ।  पहले चरण में जम्मू कश्मीर के बारामूला और जम्मू में मतदान संपन्न हुए थे। 

असम 

असम में दूसरे चरण में पांच संसदीय क्षेत्र में चुनाव होने हैं। इनमें  करीमगंज, सिलचर, स्वायत्तशासी ज़िले, मांगलडोई, नौगोंग शामिल है। पहले चरण में असम के तेजपुर, कालियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान संपन्न हो चुके हैं। 

मणिपुर

मणिपुर में पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। असम में दूसरे चरण का मतदान भीतरी मणिपुर में होने वाला है।

त्रिपुरा

त्रिपुरा में पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। यहां दो चरणों में चुनाव होने हैं। 18 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण में त्रिपुरा पूर्व में मतदान होना है। 

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के तहत  20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुए। पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना, आध्रं प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की सभी लोकसभा सीटों के लिये मतदान हुआ। 

जानें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

1- अरुणाचल प्रदेश (2 सीटें) - 66%, 
2- बिहार (4 सीटें) - 50%, 
3- लक्षद्वीप (1 सीट) - 66%, 
4- महाराष्ट्र (7 सीटें) - 56%, 
5- मेघालय (2 सीटें) - 67.16%, 
6- ओडिशा (4 सीटें) ) - 68%, 
7- उत्तर प्रदेश (8 सीटें) - 63.69%।
8- सिक्किम (1 सीट) - 69%,
 9- मिजोरम (1 सीट) - 60%, 
10- नागालैंड (1 सीट) - 78%, 
11- मणिपुर (1 सीट) - 78.2%, 
12- त्रिपुरा (1 सीट) - 81.8%, 
13- असम (5 सीटें) - 68%, 
14- पश्चिम बंगाल (2 सीटें) - 81%
15- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1 सीट) - 70.67%,
16- आंध्र प्रदेश (25 सीटें) - 66%, 
17- छत्तीसगढ़ (1 सीट) - 56%, 
18- तेलंगाना (17 सीटें) - 60%, 
19- उत्तराखंड (5 सीटें) - 57.85%, 
20- जम्मू & कश्मीर (2 सीटें) - 54.49%

Web Title: list of constituency name for second phase polling, timing, date, full information about general election 2019