लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में वैलेंटाइन डे के दौरान तीन दिनों के लिए शराब की बिक्री पर रोक, 14 से 17 फरवरी तक रहेगा ड्राई डे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 5, 2024 16:31 IST

बेंगलुरु शहर के जिला कलेक्टर दयानंद केए ने 14 से 17 फरवरी, 2024 तक शहर में शराब की बिक्री पर तीन दिवसीय प्रतिबंध की घोषणा की है। यह निर्णय कर्नाटक विधान परिषद बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव 2024 के संबंध में है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में वैलेंटाइन डे के दौरान तीन दिनों के लिए शराब की बिक्री पर रोक14 फरवरी शाम 5 बजे से 17 फरवरी सुबह 6 बजे तक लागू शराब प्रतिबंधनिर्णय कर्नाटक विधान परिषद बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव 2024 के संबंध में है

बेंगलुरु: बेंगलुरु शहर के जिला कलेक्टर दयानंद केए ने 14 से 17 फरवरी, 2024 तक शहर में शराब की बिक्री पर तीन दिवसीय प्रतिबंध की घोषणा की है। यह निर्णय कर्नाटक विधान परिषद बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव 2024 के संबंध में है, जिसका उद्देश्य निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना और शांति बनाए रखना है। बेंगलुरु शहर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के शिक्षक चुनाव में भाग लेंगे। 

14 फरवरी शाम 5 बजे से 17 फरवरी सुबह 6 बजे तक लागू शराब प्रतिबंध, कर्नाटक उत्पाद शुल्क नियम, 1967 के नियम 10 (बी) का पालन करता है, और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (सी) द्वारा अधिकृत है। परिणामस्वरूप, इस अवधि के दौरान जिले भर में शराब के सभी लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और आधिकारिक तौर पर ड्राई डे घोषित कर दिया गया है।

जिले भर में शराब के सभी लेन-देन पर प्रतिबंध का निर्णय कर्नाटक उत्पाद शुल्क नियम, 1967 के नियम 10 (बी) के अनुसार और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 (सी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके लिया गया है।

बता दें कि बेंगलुरु शहर के सात विधानसभा क्षेत्र एक नए निकाय का चुनाव करने के लिए अपने वोट का प्रयोग करेंगे।  इसमें येलहंका, बटारायनपुर, यशवंतपुर, दशरहल्ली, महादेवपुर, बैंगलोर साउथ और अनेकल शामिल हैं। तीन दिवसीय प्रतिबंध 14 फरवरी को शाम 5 बजे शुरू होगा और 17 फरवरी को सुबह 6 बजे तक रहेगा। 

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटककांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष