लाइव न्यूज़ :

शराब नीति घोटाला: बीजेपी ने 'बाहुबली' फिल्म के जरिए मनीष सिसोदिया को बताया शराब विक्रेता, वीडियो साझा कर ली चुटकी

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2023 14:03 IST

दरअसल, वीडियो में सुपर हिट फिल्म 'बाहुबली' के एक सीन को मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल पर फिल्माया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया के गिरफ्तारी पर बीजेपी ने 'आप' का उड़ाया मजाक बाहुबली फिल्म के सीन का वीडियो शेयर कर ली चुटकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार मुसीबत में पड़ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 'आप' सरकार के दो मुख्यमंत्री घोटाले के मामले में जांच के घेरे में आ गए हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में सीबीआई लगातार जांच कर रही है और मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर अन्य सबूतों को जुटाने में लगी हुई है। इस बीच आम आदमी पार्टी पर लगातार हमले कर रही भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी ली है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए शराब नीति में फंसे मनीष सिसोदिया का मजाक उड़ाया है।

दरअसल, वीडियो में सुपर हिट फिल्म 'बाहुबली' के एक सीन को मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल पर फिल्माया गया है। एक मिनट से बड़े इस क्लिप में मनीष सिसोदिया शराब बेचने वाले के रूप में खड़े हैं और केजरीवाल उन्हें पैसे देकर शराब खरीद रहे हैं। बीजेपी द्वारा पोस्ट किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

फिल्मी अंदाज में बीजेपी ने 'आप' पर साधा निशाना

बीजेपी के शेयर किए गए वीडियो में मनीष सिसोदिया को एक सराय के शराब परोसने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल सराय में जाते हैं और शराब की मांग करते हैं। जब मनीष सिसोदिया उन्हें शराब परोसते हैं तो वह उनसे और ज्यादा शराब मांगते हैं।

इस पर सिसोदिया केजरीवाल से पैसे मांगते हैं और कजेरीवाल सोने के सिक्कों की बरसात कर देते हैं और पूरे सराय की शराब खरीद लेते हैं। इस वीडियो में 'आप' के कई अन्य मंत्रियों को भी दर्शाया गया है। वीडियो के साथ बीजेपी ने कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है, "शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल की ये फिल्म जरूर देखिए..." 

बता दें कि डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति में सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद ये वीडियो सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने एक बयान में कहा था कि सिसोदिया ने गोलमोल जवाब दिए हैं और जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं किया है।

इसी वजह से सीबीआई ने मामले की जांच के लिए उन्हें पांच दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। हालांकि, इन आरोपों से आप बार-बार इनकार कर रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि ये गंदी राजनीति के कारण हो रहा। केंद्र की भाजपा सरकार मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश रच रही है। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyदिल्लीअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल