लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना को मिले हर तरह के रास्तों पर चलने वाले लाइट स्पेशलिस्ट वाहन, चीन सीमा पर तैनात किया जाएगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 11, 2023 13:33 IST

सीमा के दूसरी तरफ चीन ने अपने इलाके में बड़ी संख्या में ऐसे वाहनों की तैनाती कर रखी है। ऐसे में भारतीय सेना के लिए बेहद जरूरी हो गया था कि वह भी अपनी तैयारियों को पुख्ता रखे।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना को मिले नवीनतम लाइट स्पेशलिस्ट वाहनहर तरह के रास्तों पर तेजी से चल सकते हैं ये वाहनदुर्गम इलाकों में सेना की तेजी से पहुंच आसान हो जाएगी

जम्मू और कश्मीर: सीमा पर गश्ती के लिए भारतीय सेना को ऐसे वाहनों की जरूरत होती है जो हर तरह के रास्तों पर तेजी से चल सकें। खासकर चीन से लगती सीमा पर लद्दाख के पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में ऐसे वाहनों की जरूरत ज्यादा होती है। लद्दाख के उबड़ खाबड़  पथरीले रास्तों, रेतीली घाटियों और ऊंचाई के कारण बनी दुर्गम परिस्थितियों में सामान्य वाहन सही से काम नहीं करते इसिलिए सेना को विशेष वाहनों की जरूरत होती है।

इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना में हाल ही में शामिल किए गए नवीनतम लाइट स्पेशलिस्ट वाहन (एलएसवी) को नॉर्थ टेक संगोष्ठी में प्रदर्शित किया गया।  एलएसवी को एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल लॉन्चर, मीडियम मशीन गन और ग्रेनेड लॉन्चर से लैस किया जा सकता है। इसका उपयोग त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सैनिकों को अग्रिम क्षेत्रों में भेजने और अग्रिम सैनिकों को बारूद और राशन की आपूर्ति करने के लिए भी किया जा सकता है।

भारतीय सेना द्वारा लद्दाख सेक्टर और नियंत्रण रेखा के पास ऊबड़-खाबड़ इलाकों में ऑपरेशन के लिए हासिल किए गए नए प्रकार के ऑफ-रोड और ऑल-टेरेन वाहनों को भारतीय सेना की उत्तरी कमान द्वारा आयोजित नॉर्थ टेक संगोष्ठी में प्रदर्शित किया गया। 11 सितंबर को शुरू हुई ये संगोष्ठी 3 दिनों तक चलेगी। इसमें  चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी शामिल होंगे।

र्थ टेक संगोष्ठी 2023 की आयोजन आईआईटी, जम्मू परिसर में किया जा रहा है। भारतीय सेना के उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने इसके बारे में बताया कि इससे उपयुक्त स्वदेशी प्रौद्योगिकियों और उत्पादों की पहचान करने का मार्ग प्रशस्त होगा। शो में 60 स्टार्टअप्स सहित लगभग 200 कंपनियां भाग ले रही हैं।

बता दें कि सेना ने हाल के दिनों में अपनी परिचालन गतिविधियों को तेजी से संपन्न करने के लिए कई आधुनिक वाहन अपने काफिले में  जोड़े हैं। इसमें हर तरह के मौसम और रास्तों पर चलने में सक्षम विशेष वाहनों के लिए आधुनिक ट्रक भी शामिल हैं। भारतीय सेना ने अपने बेड़े को आधुनिक बनाने और अपनी परिवहन क्षमता को बढ़ाने के प्रयासों के तहत टोयोटा हिलक्स के पहले बैच की डिलीवरी ले ली है। टोयोटा हिलक्स - माउंटेन ऑफ-रोड वाहन का चयन सेना ने सबसे खराब मौसम और उबड़-खाबड़ इलाकों में कठोर परीक्षण के बाद किया था।

सीमा के दूसरी तरफ चीन ने अपने इलाके में बड़ी संख्या में ऐसे वाहनों की तैनाती कर रखी है। ऐसे में भारतीय सेना के लिए बेहद जरूरी हो गया था कि वह भी अपनी तैयारियों को पुख्ता रखे। अब दुर्गम इलाकों में सेना की तेजी से पहुंच आसान हो जाएगी।

टॅग्स :भारतीय सेनालद्दाखजम्मू कश्मीरLine of Actual Control
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए