दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

By भाषा | Published: April 21, 2021 10:07 AM2021-04-21T10:07:00+5:302021-04-21T10:07:00+5:30

Light rain forecast in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तामपान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबादी होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत था।

मंगलवार को न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमश: 19.5 डिग्री सेल्सियस और 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain forecast in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे