लाइव न्यूज़ :

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्र कैद की सजा

By भाषा | Updated: January 3, 2021 10:35 IST

Open in App

बांदा (उप्र), तीन जनवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने छह साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए युवक को शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

पॉक्सो अदालत के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) रामसुफल सिंह ने रविवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण-'पॉक्सो-4') के न्यायाधीश ने 24 वर्षीय युवक छत्रपाल कुशवाहा को शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह वारदात 29 अप्रैल 2018 की है और दोषी युवक बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहनेवाला है।

उन्होंने बताया कि घटना के समय बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी, तभी युवक रात 11 बजे चुपचाप उसके घर में घुसा और बच्ची को उठाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी एक मई, 2018 को दर्ज की थी। घटना के बाद से ही छत्रपाल जेल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब