लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की छठी विधानसभा को एलजी अनिल बैजल ने किया भंग, 11 फरवरी से तत्काल प्रभाव से लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 13:42 IST

अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को 11 फरवरी से तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की छठी विधानसभा को भंग कर दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है।अंतिम परिणाम आने के बाद सातवीं विधानसभा के गठन के लिए एक नया आदेश जारी किया जायेगा।

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा भंग कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को 11 फरवरी से तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की छठी विधानसभा को भंग कर दिया।’’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘अंतिम परिणाम आने के बाद सातवीं विधानसभा के गठन के लिए एक नया आदेश जारी किया जायेगा।’’ 

आप मुख्यालय में जश्न, केजरीवाल के आदेश के अनुसार नहीं चल रहे पटाखे

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मंगलवार को जारी मतगणना में रुझान दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत का जश्न मनाने के दौरान पटाखे न जलाने की नसीहत दी थी।

आप के कार्यकर्ता पार्टी का गीत ‘‘लगे रहो केजरीवाल’’ गा कर एक दूसरे को गले लगा रहे हैं और इस बात का पूरा ध्यान रख रहें हैं कि पार्टी नेता की बात खाली नहीं जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के आईटीओ मुख्यालय में मिठाइयों और नमकीन का आर्डर देने के अलावा बैंड बाजे की व्यवस्था जैसी तैयारियां चल रही हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चल रही मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है। रुझान संकेत दे रहे हैं कि आप दोबारा सत्ता हासिल करने की राह पर है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अनिल बैजलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट