लाइव न्यूज़ :

वन विभाग की टीम के चंगुल से भाग निकला तेंदुआ

By भाषा | Updated: December 26, 2021 12:58 IST

Open in App

लखनऊ, 26 दिसंबर राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले गुडंबा क्षेत्र में घुसा तेंदुआ रविवार तड़के वन विभाग और पुलिस की टीम को चकमा देकर भाग निकला।

लखनऊ के प्रभागीय वन अधिकारी रवि कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि वन विभाग और पुलिस की टीम ने तेंदुए को कल्याणपुर इलाके में चहारदीवारी से घिरे एक खाली भूखंड में देखकर जाल लगाया था लेकिन तड़के करीब तीन बजे वह टीम को चकमा देकर भाग निकला। इस दौरान उसके हमले से कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं।

उन्होंने बताया कि तेंदुआ काफी घनी आबादी वाले इलाके में है जिसमें चहारदीवारी से घिरे कई खाली भूखंड हैं। उन सबमें भी उसे तलाशा जा रहा है।

सिंह ने बताया कि रात में अंधेरा होने की वजह से तेंदुए को बेहोश नहीं किया जा सका। अब दिन में उसका पता लगने पर उसे बेहोश कर पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे खास तौर पर शाम के वक्त अपने घर से बाहर ना निकलें, समूह में रहें और किसी जगह अचानक प्रवेश न करें क्योंकि हो सकता है कि तेंदुआ छुपा बैठा हो। हालांकि, अभी तक तेंदुए का रुख आक्रामक नहीं लगा है लेकिन फिर भी बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में घनी आबादी वाले कल्याणपुर इलाके में शनिवार तड़के तेंदुआ देखा गया था। एक निजी स्थानीय अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीरें कैद हुई थीं। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी उसकी तस्वीरें कैद हुई थी।

इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से क्षेत्र के लोगों में खासी दहशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम