लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जीती मणिपुर की एक सीट, लेसिम्बा सानाजाओबा पहुंचेंगे उच्च सदन

By सुमित राय | Updated: June 19, 2020 22:14 IST

राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर से एक सीट पर जीत दर्ज की और लेसिम्बा सानाजाओबा उच्च सदन के सदस्य बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को मणिपुर से एक सीट पर जीत दर्ज की।भाजपा नेता राम माधव ने बताया कि बीजेपी ने 28 मतों के साथ मणिपुर की राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज की है।

राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को मणिपुर से एक सीट पर जीत दर्ज की और लेसिम्बा सानाजाओबा उच्च सदन के सदस्य बने हैं। इससे पहले 9 विधायकों के इस्तीफे के बाद एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई थी।

भाजपा नेता राम माधव ने ट्वीट कर बताया, "बीजेपी ने 28 मतों के साथ मणिपुर की एक राज्यसभा सीट पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस 24 वोट मिले। इसे अब मणिपुर सरकार की स्थिरता और भविष्य के बारे में सभी अटकलों को छोड़ देना चाहिए। मणिपुर के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों को इस जीत के लिए बधाई।"

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने ट्वीट किया, "मणिपुर में अकेली राज्यसभा सीट जीतने के लिए भाजपा के लेसिम्बा सानाजाओबा को बधाई।"

मेघालय विधानसभा का समीकरण

साल 2018 में मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। 60 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 21 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। वहीं एनपीपी 19 सीट के साथ दूसरे नंबर थी। इसके अलावा बीजेपी को दो सीटें मिली थी, जबकि, यूडीपी के पास छह विधायक हैं और अन्य को 11 सीटें मिली थीं।

ऐसे बनी थी मेघालय में सरकार

बीजेपी ने 34 विधायकों के समर्थन से मणिपुर में सरकार बनाई थी और एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बने थे। बिरेन सिंह के पास एनपीपी के 19 विधायकों, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के छह, पीपल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के चार, हिल स्टेट पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) दो और बीजेपी के दो व एक निर्दलीय विधायक का समर्थन था।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी