लाइव न्यूज़ :

Leh Violence: लेह में भड़की हिंसा के बाद अब कैसे हैं हालात? सरकार ने दिया अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 10:27 IST

Leh Violence: कल की हिंसा के बाद एहतियात के तौर पर लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोगों को संवेदनशील स्थानों पर जाने से रोकने के लिए सड़कों पर कंसर्टिना तार लगाए गए हैं।

Open in App

Leh Violence: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि लद्दाख में स्थिति अब नियंत्रण में है और शाम चार बजे के बाद से कोई हिंसक घटना नहीं हुई है। मंत्रालय ने एक बयान में लोगों से अपील की कि मीडिया और सोशल मीडिया पर पुराने और भड़काऊ वीडियो साझा करने से बचें। बयान में कहा गया, "दिन के शुरुआती घंटों में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं लेकिन शाम चार बजे तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में लाई जा चुकी है।"

गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें पर्याप्त संवैधानिक सुरक्षा देने के लिए तत्पर है। बुधवार को लेह में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसा, आगजनी और सड़कों पर झड़पों में बदल गया था।

इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 80 लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए शहरभर में भारी संख्या में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। 

टॅग्स :लद्दाखमोदी सरकारअमित शाहभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?