लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में व्याख्याता की गोली मार कर हत्या, हादसों में तीन की मौत, सिर कटा शव बरामद

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:28 IST

Open in App

लखनऊ, 29 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक महिला व्यख्याता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी, वहीं प्रदेश के फतेहपुर से एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया है । इस बीच प्रदेश के सहारनपुर जिले में अलग अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को लगभग सवा

दस बजे साकेतनगर की गली में 35 वर्षीय प्रिया शर्मा को बाइक सवार बदमाशो ने पीछे से सिर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी ।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रिया थाना चांदपुर कायस्थान की रहने वाली थी और सुरेन्द्रनगर में एक निजी कॉलेज में में पढाती थी । अधिकारी के अनुसार प्रिया और उसके पति कमलदत्त शर्मा के बीच अनबन चल रही थी ।

उन्होंने बताया कि कमलदत्त कथित रूप से प्रिया को तीन बार तमंचे से मारने का प्रयास

कर चुका था । उन्होंने बताया कि प्रिया ने गुरूवार को ससुराल वालो पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया था । प्रिया के परिजनों ने उसके ससुरालियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है । डन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्तो को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा1

इस बीच प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को कुएं से एक व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद किया है जो बुधवार से लापता था।

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नीरज यादव ने बताया मृत व्यक्ति की पहचान गाजीपुर कस्बा के रहने वाले देवराज पासवान (40) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तिपहिया वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाला देवराज बुधवार को अचानक अपने घर से लापता हो गया था, जिसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज है।

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच आरंभ कर दी गयी है।

उधर, प्रदेश के सहारनपुर जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीती रात नील गाय से टकराकर बाइक सवार एक युवक फरमान (25) की मौत हो गयी जबकि एक अन्य सडढ़क हादसे में बाइक सवार युवक संदीप कश्यप की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos