लाइव न्यूज़ :

जानें RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आज दो बच्चों वाले कानून पर लोगों को संबोधित करते हुए क्या कहा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 14:23 IST

संविधान कहता है कि हमें भावनात्मक एकीकरण लाने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन भावना क्या है? वह भावना है-यह देश हमारा है, हम अपने महान पूर्वजों के वंशज हैं और हमें अपनी विविधता के बावजूद एक साथ रहना होगा। इसे ही हम हिंदुत्व कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया। उन्होंने संघ को लेकर भी लोगों को संबोधित किया। वे बोले कि भविष्य का भारत आरएसएस का दृष्टिकोण है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने दो बच्चों को लेकर छपी खबरों पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था कि सभी के दो बच्चे होने चाहिए, जनसंख्या एक समस्या के साथ-साथ संसाधन भी है, सरकार को इस पर एक मसौदा तैयार करना चाहिए।

संविधान कहता है कि हमें भावनात्मक एकीकरण लाने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन भावना क्या है? वह भावना है-यह देश हमारा है, हम अपने महान पूर्वजों के वंशज हैं और हमें अपनी विविधता के बावजूद एक साथ रहना होगा। इसे ही हम हिंदुत्व कहते हैं।

बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत ने संबोधित किया। इससे पहले मां भारती के सामने दीप प्रज्जवलन किया। मोहन भागवत यहां जनसंख्या नियंत्रण, एनआरसी और नागरिकता कानून जैसे मुद्दों के साथ ही साथ भविष्य के भारत सिद्धांत पर भी बोले। बता दें कि आरएसएस ने इश सिद्धांत के तहत आगे का रोडमैप तैयार किया है।

रुहेलखंड विवि के स्पोर्ट्स स्टेडियम से लोगों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि 2017 में भविष्य का भारत व्याख्यान माला शुरू हो गई है जिससे संघ को लेकर फैलाई गई गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि करोड़ों की जनसंख्या वाला देश हमारा बन गया है। देश के खजाने में 16 हजार करोड़ बाकी है, इंग्लैंड से हमको 30 हजार करोड़ वसूलना अभी बाकी है।

उन्होंने संघ को लेकर भी लोगों को संबोधित किया। वे बोले कि भविष्य का भारत आरएसएस का दृष्टिकोण है। लोगों को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने इजरायल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह दुनिया में संपन्न देश है आज उसकी धाक है। हेडगेवार पर चर्चा करते हुए बोले कि उन्होंने प्रांत, भाषा, पंथ संप्रदाय को जोड़ने के लिए सात से आठ साल तक चिंतन किया है।

टॅग्स :मोहन भागवतइंडियाअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह