लालू परिवार के प्रति महागठबंधन दल के नेताओं ने दिखाई एकता, भाजपा पर बोला जोरदार हमला

By एस पी सिन्हा | Published: August 28, 2022 03:06 PM2022-08-28T15:06:06+5:302022-08-28T15:07:52+5:30

महागठबंधन सरकार में शामिल सभी दलों के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। घटक दलों का लालू परिवार के प्रति एकता दिखी। महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है।

leaders of the Grand Alliance in bihar showed unity towards the Lalu family attacked BJP | लालू परिवार के प्रति महागठबंधन दल के नेताओं ने दिखाई एकता, भाजपा पर बोला जोरदार हमला

महागठबंधन दल के नेताओं ने भाजपा पर बोला जोरदार हमला

Highlightsमहागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगायाभाजपा स्क्रिप्ट तैयार कर कार्रवाई करवा रही है- मनोज झाबिहार में जो राजनीतिक गठबंधन हुआ उस पर बड़े-बड़े चाणक्य फेल हो गए- मनोज झा

पटना: बिहार में सत्ता में परिवर्तन के बाद से ही पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। महागठबंधन और भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। एक तरफ जहां भाजपा विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के दल भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। दरअसल, राजद नेताओं के आवासों एवं कार्यालयों में सीबीआई छापे के बाद महागठबंधन के सभी घटक दल एकजुट होकर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं।

इसी कड़ी में आज महागठबंधन सरकार में शामिल सभी दलों के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। इस मामले में घटक दलों का लालू परिवार के प्रति एकता दिखी। जदयू कार्यालय में मीडिया के सामने पार्टी महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला किया। महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है।

इस मौके पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि भाजपा स्क्रिप्ट तैयार कर कार्रवाई करवा रही है। जांच एजेंसियों को दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुड़गांव के अर्बन क्यूब मॉल और व्हाइट लैंड मॉल के मालिक ने खुद कहा है कि उससे तेजस्वी का लेना-देना नहीं है। यह केवल छवि खराब करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो राजनीतिक गठबंधन हुआ उसपर बड़े-बड़े चाणक्य फेल हो गए। झा ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी हरकतों से बाज आ जाइए, नहीं तो सत्याग्रह करेंगे। आपकी राह मुश्किल कर देंगे।

वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक इच्छा और महत्वाकंक्षा रखना अच्छी बात है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने गलत मंसूबा पाला वह सही नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सीबीआई और ईडी का चाहे जितना भी गलत इस्तेमाल कर ले, देश की जनता उन्हें अच्छी तरह से जान चुकी है। 2024 के चुनाव में भाजपा का खेल खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंध सरकार बनने के बाद भाजपा के नेताओं को मलाल है कि महाराष्ट्र में जो खेल हुआ और बिहार में वैसा खेल नहीं हो पाया।

 उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने देश की गैर भाजपाई सरकारों के लिए गलत मनसा पाल रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी लगातार बयान दे रहे हैं, जबकि वे नीतीश कुमार के मित्र रहे है हैं। इसी कारण उन्हें भाजपा ने पार्टी में किनारा कर दिया था। अब उनसे महागठबंधन पर कमेंट कराया जा रहा है। लेकिन, हम सब एकजुट हैं। सुशील मोदी के बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। महागठबंधन ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। इसके साथ ही माकपा, भाकपा, भाकपा-माले, हम और कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

Web Title: leaders of the Grand Alliance in bihar showed unity towards the Lalu family attacked BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे