लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद रेप केस: SIT कर रही है आरोपी छात्रा से पूछताछ, 5 करोड़ रुपये वसूली मांगने का आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 25, 2019 10:38 IST

स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अब उससे एसआईटी पूछताछ कर रही है।

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार (25 सितंबर) को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी दोस्तों के साथ मिलकर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में हुई है। अब एसआईटी उससे पूछताछ कर रही है।  

शाहजहांपुर की लॉ छात्रा की गिरफ्तारी के संबंध में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह का कहना है कि स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली लॉ छात्रा को एसआईटी ने कथित तौर पर चिन्मयानंद से पैसे वसूलने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  बता दें कि पिछले कई दिनों से कहा जा रहा था कि पीड़िता स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल कर रही थी और उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद एसआईटी ने पीड़िता और उसके दोस्त पर केस दर्ज किया। इससे पहले स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता के दोस्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है।स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण और कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा लापता हो गई थी। 25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने किडनैपिंग और जान से मारने की धाराओं में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का भी मुकदमा दर्ज करा दिया था।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?