लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में स्पुतनिक वी टीके की शुरुआत में होगी देरी

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून रूस के कोविड-19 रोधी टीका स्पुतनिक-वी की दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और मधुकर रेनबो बाल अस्पताल में शुरुआत होने में कुछ दिन और की देरी होगी। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।

अपोलो अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि दो खुराकों वाले टीके देने की शुरुआत संभवत: 25 जून से होगी। एक अधिकारी ने इससे पहले बताया था कि अस्पताल में स्पुतनिक वी के टीके देने की शुरुआत 20 जून से होगी। मधुकर रेनबो अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि टीकों की आपूर्ति में देरी हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अगले सप्ताह से टीकाकरण की शुरुआत की उम्मीद है।’’

फोर्टिस हेल्थकेयर ने पूर्व में कहा था कि शनिवार से गुरुग्राम और मोहाली के अस्पतालों में स्पुतनिक वी टीके उपलब्ध होंगे लेकिन अब तक टीका देने की शुरुआत नहीं हो पायी है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को टीका देने की शुरुआत नहीं हो पायी। हमें लगता है कि सोमवार को इस बारे में तस्वीर कुछ स्पष्ट हो पाएगी।’’

केंद्र ने स्पुतनिक वी टीके की एक खुराक के लिए अधिकतम 1145 रुपये कीमत तय की है। केंद्र ने निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए कोविशील्ड की एक खुराक की कीमत 780 रुपये और कोवैक्सीन की एक खुराक की कीमत 1410 रुपये की निर्धारित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब