लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में ‘ड्राइव इन’ टीकाकरण केंद्र की शुरुआत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:21 IST

Open in App

नोएडा, 17 मई टीकाकरण के दौरान केंद्रों में भीड़भाड़ से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार से ‘ड्राइव इन’ टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की गई।

गौतमबुद्ध नगर में प्रदेश के पहले ‘ड्राइव इन’ टीकाकरण केंद्र नोएडा ईस्ट गेट डीएलएफ मॉल और ग्रेटर नोएडा शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थापित किए गए हैं।

‘ड्राइव इन’ टीकाकरण केंद्र में लोग अपनी कार में बैठे-बैठे टीका लगवा सकते हैं।

जिलाधिकारी एलवाई सुहास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) दीपक अहोरी समेत अन्य अधिकारियों ने ‘ड्राइव थ्रू’ टीकाकरण का निरीक्षण किया। ‘ड्राइव थ्रू’ टीकाकरण 21 मई तक चलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को टीकाकरण में परेशानी नहीं हो, इसी कड़ी में ड्राइव इन टीकाकरण की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण केंद्र को प्रयोग के तौर स्थापित किया गया है, अगर यह सफल रहा तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसे शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं