आज की पांच बड़ी खबरेंः कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस को बढ़त, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग

By आदित्य द्विवेदी | Published: September 3, 2018 06:10 PM2018-09-03T18:10:02+5:302018-09-03T18:10:02+5:30

अगर आप भी दिनभर खबरों की दुनिया से दूर रहे हैं तो सिर्फ एक क्लिक में पढ़िए दिनभर की पांच बड़ी खबरें।

latest breaking news headlines today taaza khabrein news wrap up trending story 3 september 2018 | आज की पांच बड़ी खबरेंः कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस को बढ़त, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग

आज की पांच बड़ी खबरेंः कर्नाटक निकाय चुनाव में कांग्रेस को बढ़त, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग

नई दिल्ली, 3 सितंबरः सोमवार को कर्नाटक निकाय चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने बीजेपी को पटखनी देते हुए निर्णायक बढ़त हासिल की। इसके अलावा देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपया भी ऐतिहासिक रूप से नीचे गिरा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कालेझंडे दिखाए जाने का मामला भी गर्म रहा। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आज भारत को एक और हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा भी अन्य बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए lokmatNews.in

1. कर्नाटक निकाय चुनाव रिजल्ट 2018 

कर्नाटक में निकाय चुनावों के परिणाम सोमवार को आ रहे हैं। कर्नाटक के कुल 102 शहरी क्षेत्रों के कुल 2664 निकाय सीटों पर 31 अगस्त को मतदान हुए थे। सोमवार सुबह से ही वोटो गिनती शुरू हो गई थी। दोपहर 3 बजे तक आए परिणामों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पछाड़ते हुए जीत की ओर अग्रसर है। जबकि जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) तीसरे स्‍थान पर बना हुआ है। 

2. कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई हैः शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले पर पिछले दो दिनों में पत्थर और चप्पल से हमला हुआ है। मामले को गंभीर बताते हुए शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर जान से मारने की साजिश के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस मेरे खून की प्यासी हो गई है। एमपी की राजनीति में ये कभी नहीं हुआ। विचारों का संघर्ष चलता था, अलग अलग पार्टियां अपने अपने कार्यक्रम करती थी लेकिन कभी ये नहीं हुआ।' बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनआशीर्वाद यात्रा के रथ पर प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में कथित तौर पर पथराव किया गया।

3. औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को अपनी शुरुआती बढ़त को गंवा कर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 333 अंक टूट गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा जबकि सेंसेक्स में गिरावट आई। इसके अलावा रुपया भी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक स्तर तक टूटा। सोमवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 71.12 रुपये रही।

4. हिन्दू संगठनों के नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले 5 गिरफ्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में रविवार को पांच लोगों को हिंदू संगठनों के कुछ नेताओं का सफाया करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को चार लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार इन्हें लेने आये व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ से खुलासा हुआ है कि उन सभी लोगों ने हिंदू मक्कल काचि के अर्जुन संपत और हिंदू मुन्नानी के नेता मुकाम्बिकाई मनि का सफाया करने की साजिश रची थी।

5. Ind Vs Eng: कोहली ने हार के बाद अपने खिलाड़ियों को दी ये नसीहत

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम विदेशी दौरों पर सिर्फ प्रतिस्पर्धी बनकर ही संतोष नहीं कर सकती और उसे दबाव की स्थिति में नतीजे देने की कला सीखनी होगी। भारत को चौथे टेस्ट में 60 रन की हार का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के 245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 184 रन ही बना सकी।

Web Title: latest breaking news headlines today taaza khabrein news wrap up trending story 3 september 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे