तमिलनाडु: हिन्दू संगठनों के नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले 5 गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Published: September 3, 2018 01:30 PM2018-09-03T13:30:10+5:302018-09-03T13:30:10+5:30

पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को चार लोगों को हिरासत में लिया था। 

Tamil Nadu: Police Arrested 5 For Conspiracy To Kill Two Hindu Leaders | तमिलनाडु: हिन्दू संगठनों के नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले 5 गिरफ्तार

तमिलनाडु: हिन्दू संगठनों के नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले 5 गिरफ्तार

कोयंबटूर, 3 सितंबर:तमिलनाडु के कोयंबटूर में रविवार को पांच लोगों को हिंदू संगठनों के कुछ नेताओं का सफाया करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को चार लोगों को हिरासत में लिया था। 

पुलिस के अनुसार इन्हें लेने आये व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ से खुलासा हुआ है कि उन सभी लोगों ने हिंदू मक्कल काचि के अर्जुन संपत और हिंदू मुन्नानी के नेता मुकाम्बिकाई मनि का सफाया करने की साजिश रची थी।

उन सभी पर अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्हें गिरफ्तार कर यहां केंद्रीय जेल में डाल दिया गया है। वे यहां एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आये थे।संबंधित नेताओं को सुरक्षा दी गई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Tamil Nadu: Police Arrested 5 For Conspiracy To Kill Two Hindu Leaders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे