कर्नाटक निकाय चुनाव रिजल्ट 2018: पहली परीक्षा में पास हुई कांग्रेस-जेडीएस, बीजेपी फिसड्डी साबित

By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 3, 2018 11:10 AM2018-09-03T11:10:19+5:302018-09-03T20:44:48+5:30

Karnataka Body Election Result 2018: कर्नाटक में 31 अगस्त को कुल 2664 निकाय सीटों पर मतदान हुए थे।

Karnataka Body Election Result 2018 Live update in Hindi, Congress leads on BJP, JDS on 3rd position | कर्नाटक निकाय चुनाव रिजल्ट 2018: पहली परीक्षा में पास हुई कांग्रेस-जेडीएस, बीजेपी फिसड्डी साबित

फाइल फोटो

बेंगलुरु, 3 सितंबरः कर्नाटक के कुल 102 शहरी क्षेत्रों के कुल 2664 निकाय सीटों पर 31 अगस्त को मतदान हुए थे। सोमवार सुबह से ही वोटो गिनती शुरू हो गई थी। ताजा परिणामों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की है। जबकि जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) तीसरे स्‍थान पर बना हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणामों के अनुसार, कांग्रेस को कुल 982 सीटें मिली हैं जबकि विपक्षी दल भाजपा को 929 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस के सहयोगी दल जद(एस) को 375 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 329 सीटें आयी हैं।

Karnataka Body Election Result 2018ः-

- राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणामों के अनुसार, कांग्रेस को कुल 982 सीटें मिली हैं जबकि विपक्षी दल भाजपा को 929 सीटें हासिल हुई हैं। कांग्रेस के सहयोगी दल जद(एस) को 375 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 329 सीटें आयी हैं।

- कर्नाटक में तीन शहरी निकायों, 29 नगर पालिकाओं, 52 नगर निगमों और 20 कस्बा पंचायतों के चुनाव हुए हैं। इनकी कुल 2,709 सीटों में से अभी तक 2,662 सीटों पर परिणाम घोषित हो गया है।

- फिलहाल कांग्रेस और जद(एस) के पास 1,357 सीटें हैं जो भाजपा से काफी ज्यादा हैं। ऐसे में गठबंधन को ज्यादातर निकायों में भाजपा पर बढ़त प्राप्त हो जाएगी।इन चुनावों को प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) की लोकप्रियता की पहली परीक्षा माना जा रहा था।

- कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि आम तौर पर शहरी वोटर भाजपा के साथ जाता था लेकिन ताजा परिणाम बता रहे हैं कि इसबार शहरी वोटर भी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के साथ हैं।


- ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 982, बीजेपी- 972, जेडीएस- 375 और निर्दलीय-329 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

- कर्नाटक निकाय चुनाव की कुल 102 शहरी स्थानीय निकाय में हो रहे चुनाव में 2664 सीटों में से 2267  पर परिणाम घोषित हो गया है। इनमें कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस ने 846 सीटें, बीजेपी ने 788 और जेडीएस ने 307 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं। 



- कर्नाटक निकाय चुनाव की कुल 2664 सीटों में 1412 के रिजल्ट आ चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 560, बीजेपी ने 499 और जेडीएस ने 178 सीटें जीती हैं। जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 150 सीटों पर जीत दर्ज की है।


- कर्नाटक निकाय चुनावों के परिणामों के लिए कलबुर्गी के अलांदा टाउन म्यूनिपल कॉउंसिल में वोटो की गिनती चल रही है।


- कर्नाटक के 102 शहरी निकाय क्षेत्रों की 2664 सीटों पर मतगणना शुरू।

 


- कर्नाटक में निकाय चुनावों की ‌गिनती की तैयारियां पूरीं। कुछ देर में शुरू होगी वोटो की गिनती।

 


निकाय चुनावों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि राज्य में जिसकी सरकार होती है, उस पार्टी को ज्यादा सीटें मिलती हैं। लेकिन चूंकि कर्नाटक में अभी साढ़े ‌तीन पहले ही विधान सभा चुनावों के परिणाम आए हैं और उसमें कांग्रेस की 76 सीटों के मुकाबले बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। इसलिए चुनाव पूर्व ऐसी अवधारणा बन रही थी कि निकाय चुनावों में बीजेपी कांग्रेस को पस्त कर देगी। लेकिन आधी गिनती तक कांग्रेस ही अगड़ती दिखाई दे रही है।

English summary :
Karnataka Body Election Result 2018 Live Update, Highlights, News in Hindi: The results of body elections 2018 in Karnataka will live today Monday. Total 2664 bodies in Karnataka were voted on August 31. Vote counting began from Monday morning. And results may announce today's noon , the Congress is poised to win by defeating the Bharatiya Janata Party (BJP). Whereas Janata Dal Secular (JDS) stands at third place.


Web Title: Karnataka Body Election Result 2018 Live update in Hindi, Congress leads on BJP, JDS on 3rd position

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे