लाइव न्यूज़ :

टॉप 5 न्यूज: एमजे अकबर ने तोड़ी चुप्पी, इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने की मिली मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2018 18:42 IST

lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं।

Open in App

आज पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। #MeToo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों के बीच चौतरफा दबाव झेल रहे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने सफाई देते हुए कहा है कि साक्ष्य के बिना आरोप एक वायरल बुखार बन गया है, उनके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। बता दें, lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं... 

#MeToo: एमजे अकबर ने तोड़ी चुप्पी

केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर ने उनके खिलाफ लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों को रविवार को खारिज कर दिया। उन्होंने उन पर इस तरह के आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।उन्होंने कहा कि विदेश दौरे पर होने के कारण वह पहले जवाब नहीं दे सके। यहां पढ़ें

गुरुग्रामः जज की पत्नी की हुई मौत 

एनसीआर जज लीड पत्नी गुड़गांव, गुड़गांव के भीड़ - भाड़ वाले एक बाजार में निजी सुरक्षा गार्ड के कथित रूप से गोली मारने के बाद घायल हुई एक न्यायाधीश की पत्नी की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान जज की पत्नी रितु की मौत हो गई वहीं, जबकि बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां पढ़ें

गोवा CM मनोहर पर्रिकर को एम्स से मिली छुट्टी

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को रविवार को एम्स से छुट्टी दे दी गयी और उनके अपने गृह प्रदेश गोवा ले आया गया। वह यहां अग्न्याशय से संबंधित बीमारी का इलाज करा रहे थे। एम्स के सूत्रों ने बताया कि रविवार को सुबह उनकी हालत खराब होने के बाद थोड़ी देर के लिए उन्हें आईसीयू में रखा गया। इसके कुछ वक्त बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें छुट्टी देने का निर्णय लिया। यहां पढ़ें

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने की मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब कुंभ नगरी इलाहाबाद का नाम बदला जाएगा। इलाहाबाद का नाम बदलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। इलाहाबाद का नाम बदलकर अब प्रयागराज रखा जाएगा। इसपर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने भी अपनी सहमति दे दी है। यहां पढ़ें

नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान प्रेम पर BJP का हमला

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला है।रविवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा 'सिद्धू को बर्खास्त किया जाए'। उन्होंने कहा 'सिद्धू ने राहुल के कहने पर ही बाजवा से गले मिले।कांग्रेस लगातार कायरों का साथ दे रही है। यहां पढ़ें

टॅग्स :# मी टूएमजे अकबरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर पार्रिकरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील