लाइव न्यूज़ :

मेदिनीनगर में देर शाम अपराधियों ने वकील को गोली मारी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 01:51 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 10 फरवरी झारखंड में मेदिनीनगर के रेडमा चैक के पास आपराधिक तत्वों ने बुधवार की देर शाम अधिवक्ता दिलीप तिवारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के विजय शंकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अधिवक्ता को उस वक्त गोली मारी गई जब वह अपनी कार से रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर लौट रहे थे। यह घटना रेडमा चैक और सुरेश चैक के बीच में हुई। दोनों चैकों के बीच की दूरी दो सौ मीटर है।

विजय शंकर ने बताया कि आपराधिक तत्व दो बाइक पर सवार थे और उन्होंने अधिवक्ता को हाथ से रुकने का इशारा किया। रुकते ही वह वकील से मारपीट करने लगे और फिर दिलीप तिवारी पर पिस्तौल से गोली चलाकर फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि वकील का मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जहां उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल आपराधिक तत्वों की संख्या चार-पांच है और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम प्रतीत होती है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली का एक खोखा बरामद किया है।

इस बीच, वरिष्ठ अधिवक्ता सुधा पाण्डेय ने कहा है कि इस घटना के दोषियों को यदि जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो कल से वकील समुदाय मेदिनीनगर में कामकाज ठप करने को विवश हो जाएंगे।

उन्होंने पुलिस से अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब