लाइव न्यूज़ :

गुरुवार को होगा साल 2023 का आखिरी सुपरमून, 'हार्वेस्ट मून' के साथ होगी समाप्ति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: September 27, 2023 8:20 PM

सुपरमून तब घटित होता है जब चंद्रमा अपनी अण्डाकार कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाता है जिससे बढ़े हुए आकार और बढ़ी हुई चमक के कारण चंद्रमा अपने आकार से काफी बड़ा दिखाई देता है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को होगा साल 2023 का आखिरी सुपरमून28 सितंबर को सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई देगा'हार्वेस्ट मून' के साथ ही 2023 की सुपरमून श्रृंखला समाप्त हो जाएगी

2023's supermoon series: साल 2023 का आखिरी सुपरमून गुरुवार, 28 सितंबर को सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई देगा। इस 'हार्वेस्ट मून' के साथ ही 2023 की सुपरमून श्रृंखला समाप्त हो जाएगी। ये इस साल का चौथा और आखिरी सुपरमून होगा। 

सुपरमून तब घटित होता है जब चंद्रमा अपनी अण्डाकार कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाता है जिससे बढ़े हुए आकार और बढ़ी हुई चमक के कारण चंद्रमा अपने आकार से काफी बड़ा दिखाई देता है।  इस वर्ष का हार्वेस्ट सुपरमून शुक्रवार सुबह 6 बजे के आसपास अपनी चरम चमक को प्राप्त करेगा। हालांकि आकाश में चांद की चमक में इजाफा गुरुवार की रात से ही शुरू हो जाएगा और यह शुक्रवार सुबह तक चलेगा। 

'हार्वेस्ट मून' शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई

'हार्वेस्ट मून' नाम की उत्पत्ति उस समय मानी जाती है जब ट्रैक्टर हेडलाइट्स के बिना होते थे। इस समय  खेतों से फसलों की समय पर कटाई के लिए चांदनी की उपस्थिति बहुत महत्व रखती थी। स्काई एंड टेलीस्कोप पत्रिका के संपादक एलन मैकरॉबर्ट बताते हैं कि तब बारिश के कारण फसलों को सड़ने से बचाने के लिए चांदनी का होना एक महत्वपूर्ण कारक था।

किसानों को सूर्यास्त के बाद अपने काम को शाम के घंटों तक बढ़ाने की जरूरत थी। ऐसे में चांदनी की हल्की चमक खेती की प्रक्रिया में एक अमूल्य सहयोगी बन गई। यहीं से हार्वेस्ट मून शब्द प्रचलन में आया।

टॅग्स :चंद्रमाज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 June 2024: आज मेष राशि वालों की सेहत रहेगी दुरुस्त, सिंह राशिवालों की होगी तरक्की, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 15 जून 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठआज का पंचांग 14 जून 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठआज का पंचांग 13 जून 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 13 June 2024: आज मेष राशिवालों को मिल सकता है शुभ समाचार, तुला वालों को धोखा, रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Update Today: लू और भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में IMD का अलर्ट

भारतकमजोर बना हुआ है मानसून, IMD ने कहा- आगे बढ़ने में लग सकते हैं 3-4 दिन

भारतउत्तर प्रदेश: जितिन प्रसाद और अनूप प्रधान के रिक्त मंत्री पद पर काबिज होने के लिए भाजपा में मची होड़, व्याकुल हुए कई बड़े नेता

भारतअरुंधति रॉय, कश्मीरी प्रोफेसर के खिलाफ दिल्ली के उपराज्यपाल ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी, जानें मामला

भारतFact Check: भ्रामक है ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बज रहे राष्ट्रगान के बीच पीएम मोदी के बैठने वाला वीडियो, जानें सच्चाई