लाइव न्यूज़ :

बारूदी सुरंग विस्फोट में मारे गए जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:43 IST

Open in App

हमीरपुर, 25 जुलाई जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में बारूदी सुरंग विस्फोट में

मारे गए सिपाही कमल देव वैद्य का रविवार सुबह यहां उनके पैतृक गांव घूमरविनी के निकट पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सैनिक के रिश्ते के भाई बॉबी वैद्य ने ‘शहीद कमल देव अमर रहे’ और ‘पाकिस्तान हो बर्बाद’ जैसे नारों के बीच चिता को मुखाग्नि दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिपाही वैद्य (27) पहाड़ी गीत गाने के लिए उनके बीच और सेना की अपनी बटालियन में बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने बताया कि वैद्य के गाने यू-ट्यूब पर भी हैं और लोग उन्हें दिल से सुनते हैं।

सूत्रों ने बताया कि वैद्य का अक्टूबर के अंत में बिलासपुर के एक गांव में विवाह होना था। पांच साल पहले वह भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।

उनका पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गांव लाया गया और उसे स्थानीय लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही सिपाही वैद्य के माता-पिता और परिजन गमगीन हो गए तथा उन्होंने अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार पाकिस्तान को ठहराया।

जिला उपायुक्त देवश्वेता बानिक और हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन ने सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना भी दी और आश्वासन दिया कि उन्हें सरकार की ओर से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी और भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं ने भी सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां