लाइव न्यूज़ :

राजकीय सम्मान के साथ हुआ शंकर लाल बराला का अंतिम संस्कार, आंतकवादियों से मुठभेड़ में हुए थे शहीद

By भाषा | Updated: July 25, 2018 18:27 IST

सीआरपीएफ की 23वीं बटालियन में तैनात शंकरलाल बराला श्रीनगर के बटमालू में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में शहीद हो गये थे।

Open in App

जयपुर, 25 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जयपुर के तेजपुरा निवासी सीआरपीएफ के शहीद जवान शंकरलाल बराला का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहीद शंकरलाल बराला के 10 वर्षीय पुत्र अंकित ने उन्हें मुखाग्नि दी।

सीआरपीएफ की 23वीं बटालियन में तैनात शंकरलाल बराला श्रीनगर के बटमालू में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में शहीद हो गये थे। उनकी पार्थिव देह को आज उनके पैतृक गांव तेजपुरा लाया गया।

सैकड़ों की तादात में मौजूद ग्रामीणों ने शहीद की शहदात को सलाम करते हुए ‘भारतमाता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व सीआरपीएफ की ओर से शहीद को गार्ड ऑफ आनर दिया गया।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शंकरलाल बराला के शहीद होने पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बराला ने देश के लिए शहादत देकर अपने परिवार के साथ ही पूरे प्रदेश और देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

राजे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया