लाइव न्यूज़ :

लश्कर का संदिग्ध आतंकवादी जम्मू में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:52 IST

Open in App

(इंट्रों में बदलाव के साथ)

जम्मू, 28 दिसंबर सुरक्षा बलों ने शीतकालीन राजधानी जम्मू में पाकिस्तान स्थित आंतकवादियों की हमले की योजना को नाकाम करते हुए लश्कर ए तैयबा के एक संदिग्ध आतंकवादी को यहां गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो हथगोले बरामद किये गये हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

यह गिरफ्तारी पुंछ में सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों के एक माड्यूल के भंडाफोड़ के एक दिन बाद हुई है। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह हथगोले बरामद किये थे। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने पिछले हफ्ते दो अन्य आंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद किये थे ।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि रविवार को शाम साढे सात बजे के करीब जम्मू के बाग ए बाहू इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग बाइपास पर मोहम्मद अशरफ नामक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया । वह रियासी जिले के लार महोरे इलाके का रहने वाला है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही उसने भागना शुरू कर दिया लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया।

उन्होंने बताया कि अशरफ के बैग से दो हथगोले बरामद किये गये। वह अभी शहर के सुजवान इलाके के पीरबाग कॉलोनी में रहता है ।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का संपर्क प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से है । सीमा पार के उसके आकाओं ने उसे शहर में ग्रेनेड धमाका करने का काम सौंपा था ।''

उन्होंने बताया कि उसके आका और वह किन आतंकियों के संपर्क में हैं उनका पता लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है।

सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस की समय पर कार्रवाई से जम्मू शहर में संभावित आतंकी हमले को टाल दिया गया है । उन्होंने बताया कि विस्फोटक सामग्री अधिनियम एवं गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियिम की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि पुंछ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह हथगोले बरामद किये थे ।

इससे पहले 25 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर के रहने वाले और आतंकवादी संगठन द रेसिस्टेंस फोर्स से संबद्ध दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से एके असाल्ट राइफल, एक पिस्तौल एवं कूछ कारतूस बरामद किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित