लाइव न्यूज़ :

संसद की सुरक्षा में चूक: लंबे समय से चल रही थी प्लानिंग, एक आरोपी तीन माह से पास हासिल करने के लिए प्रयासरत था, ये जानकारियां आई सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2023 20:52 IST

आरोपियों में से एक मनोरंजन डी ने सह-आरोपी सागर शर्मा को सांसद के कार्यालय में एक दोस्त के रूप में पेश किया और नयी संसद देखने के बहाने 'पास' हासिल किए। सिम्हा के कहने पर बुधवार के लिए तीन 'पास' जारी किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के मुताबिक संसद की सुरक्षा में सेंध सुनियोजित थी6 आरोपी एक-दूसरे को 4 साल से जानते थेसभी 6 आरोपी संसद भवन के अंदर जाना चाहते थे

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप सिम्हा के अधिकार पत्र पर बुधवार को लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने वाले दो व्यक्तियों को 'पास' जारी किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक सांसद सिम्हा उनमें से एक आरोपी को जानते थे, क्योंकि वह उनके निर्वाचन क्षेत्र मैसूर का है और वह अक्सर उनके कार्यालय आता था। 

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से एक मनोरंजन डी ने सह-आरोपी सागर शर्मा को सांसद के कार्यालय में एक दोस्त के रूप में पेश किया और नयी संसद देखने के बहाने 'पास' हासिल किए। सिम्हा के कहने पर बुधवार के लिए तीन 'पास' जारी किए गए थे। सांसद के करीबी सूत्रों ने बताया कि एक महिला को संसद से लौटना पड़ा क्योंकि, उसके साथ आए बच्चे का नाम उसके 'पास' पर अंकित नहीं था। महिला का दोनों आरोपियों से कोई संबंध नहीं था। 

मनोरंजन डी तीन महीने से अधिक समय से सिम्हा और उनके कार्यालय में 'पास' के लिए प्रयासरत था। आलोचनाओं का सामना कर रहे सिम्हा के कार्यालय ने उनका बचाव करते हुए कहा कि सांसद आम तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के ऐसे अनुरोधों पर विचार करते हैं। 

इस मामले में दिल्ली पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक संसद की सुरक्षा में सेंध सुनियोजित थी। 6 आरोपी एक-दूसरे को 4 साल से जानते थे, कुछ दिन पहले रची थी साजिश, टोह ली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी 6 आरोपी संसद भवन के अंदर जाना चाहते थे, लेकिन केवल 2 लोग ही दर्शक दीर्घा पास हासिल कर सके थे। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या 6 आरोपियों को किसी व्यक्ति या संगठन ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का निर्देश दिया था। लिस सूत्रों ने कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम छठे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि  विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल संसद की सुरक्षा में सेंध के विषय पर अपने अगले कदम पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार सुबह बैठक करेंगे। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बारे में भी विचार कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे।

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :संसदसंसद शीतकालीन सत्रदिल्ली पुलिसBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष