लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में भूस्खलन, 12 किलोमीटर का सफर तय कर CRPF दल ने पहुंचाया खाना, राजमार्ग पर फंसा था पूरा परिवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 13:25 IST

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल के सहायता डेस्क ‘मददगार’ पर आसिफा नाम की महिला ने सहायता के लिए कॉल की थी । इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तेजी से कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला अपने तीन बच्चों और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ श्रीनगर से जम्मू जा रही थीं।157 वीं बटालियन के निरीक्षक रघुवीर के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों की एक टीम ने 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया।

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक महिला और तीन बच्चों सहित फंसे एक परिवार तक खाना पहुंचाने के लिए सीआरपीएफ के एक दल ने 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल के सहायता डेस्क ‘मददगार’ पर आसिफा नाम की महिला ने सहायता के लिए कॉल की थी । इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तेजी से कार्रवाई की। यह महिला अपने तीन बच्चों और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ श्रीनगर से जम्मू जा रही थीं, लेकिन भारी भूस्खलन के कारण डिगडोले में फंस गई।

सीआरपीएफ ने ट्विटर पर कहा, ‘‘भारी भूस्खलन के कारण एनएच-44 पर डिगडोले में घंटों से फंसे आसिफा और बच्चों समेत उनके परिवार को पानी, खाना और अन्य सामान उपलब्ध कराने के लिए 157 वीं बटालियन के निरीक्षक रघुवीर के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों की एक टीम ने 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया।

आसिफा ने सहायता के लिए सीआरपीएफ के मददगार से संपर्क किया था।’’ संपर्क करने पर सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पार्टी ने नव वर्ष के दिन रात करीब साढ़े आठ बजे शिविर छोड़ा मुसीबत में फंसे मुसाफिरों तक पहुंचा।

टॅग्स :सीआरपीएफमोदी सरकारजम्मू कश्मीरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष