लाइव न्यूज़ :

लैंड फॉर जॉब मामलाः नीरज कुमार ने कहा- लालू परिवार की संपत्ति को जब्त हो, लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव सहित 41 लोगों पर आरोप तय

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2026 15:10 IST

Land for Jobs Case: नीरज कुमार ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई कर लालू परिवार की संपत्ति को जब्त किया जाए और जब्त संपत्ति पर अनाथालय, वृद्धाश्रम और अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास बनाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देलालू परिवार ने बिहार में समाजवादी आंदोलन पर कलंक का दाग लगा दिया।स्वाभाविक है, न्यायपालिका ने जो भी सक्षम आदेश दिया है। जल्द से जल्द इस मामले में सुनवाई कर निष्पादन की कार्रवाई करें।

पटनाः लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद बिहार में सियासत गर्मा गई है। कोर्ट के आदेश के बाद सत्ता पक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। जदयू और भाजपा के नेताओं ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया जाए और जल्द से जल्द इस मामले का निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि लालू यादव का परिवार क्रिमिनल पॉलिटिकल सिंडिकेट चला रहा था। लालू परिवार ने बिहार में समाजवादी आंदोलन पर कलंक का दाग लगा दिया।

नीरज कुमार ने कहा कि ऐसी स्थिति में स्वाभाविक है, न्यायपालिका ने जो भी सक्षम आदेश दिया है। उन्होंने न्यायालय से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में सुनवाई कर निष्पादन की कार्रवाई करें। नीरज कुमार ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई कर लालू परिवार की संपत्ति को जब्त किया जाए और जब्त संपत्ति पर अनाथालय, वृद्धाश्रम और अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास बनाया जाए।

ताकि समाज में एक मानक स्थापित हो कि राजनीति धंधा नहीं है कि आप इसमें धंधा करिएगा और क्रिमिनल सिंडिकेट चलाइएगा तो अंजाम बुरा होगा। वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने इस मामले में कहा कि आज अदालत के फैसले ने साबित कर दिया है कि लैंड फॉर जॉब मामला कोई राजनीतिक आरोप नहीं है बल्कि ठोस भ्रष्टाचार का मामला है।

कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और 420 के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह वहीं परिवार है जिसने सत्ता को पारिवारिक संपत्ति और गरीबों की नौकरियों को सौदेबाजी का जरिया बनाया। पटेल ने कहा कि राजद को नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है।

भाजपा का साफ संदेश है कि कानून अपना काम करेगा और भ्रष्टाचार करने वालों को सजा मिलकर रहेगी चाहे नाम कितना भी बड़ा क्यों ना हो। बता दें कि कोर्ट ने कहा कि लालू परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं। कोर्ट ने कहा कि लालू परिवार ने क्रिमिनल सिंडिकेट के तहत काम किया। आसान शब्दों में कहे तो कोर्ट ने माना है कि लालू परिवार ने अपराधिक गिरोह की तरह काम किया है।

लालू परिवार के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय होने के बाद अब लालू परिवार के खिलाफ केस चलेगा और उन्हें कोर्ट में अपनी बेगुनाही का सबूत पेश करना होगा। लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव सहित 41 लोगों पर आरोप तय किया है।

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवसीबीआईराबड़ी देवीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग