लाइव न्यूज़ :

आजम खान के खिलाफ 23 FIR दर्ज, उन्होंने कहा- जब से बीजेपी के खिलाफ चुनाव जीता, तब से दी जा रही सजा 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 19, 2019 14:28 IST

रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा का कहना है कि जमीन अतिक्रमण के मामले में एसपी सांसद आजम खान के खिलाफ अब तक 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद आजम खान के ऊपर 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनके खिलाफ यह एफआईआर भूमि अतिक्रमण को लेकर हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने किसानों के द्वरा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की हैं। किसानों का कहना है कि आजम उन्हें धमकी देकर उनकी जमीन को अवैध रूप से हड़प लेते थे।

उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद आजम खान के ऊपर 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनके खिलाफ यह एफआईआर भूमि अतिक्रमण को लेकर हुई हैं। इसको लेकर आजम खान का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ऊपर आरोप लगाया है कि जब से उन्होंने उनके खिलाफ चुनाव जीता है तब से उन्हें सजा दी जा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा का कहना है कि जमीन अतिक्रमण के मामले में एसपी सांसद आजम खान के खिलाफ अब तक 23 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने किसानों के द्वरा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की हैं। किसानों का कहना है कि आजम उन्हें धमकी देकर उनकी जमीन को अवैध रूप से हड़प लेते थे। एसपी का कहना है कि मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है।इधर, आजम खान ने अपने ऊपर दर्ज हुई एफआईआर को लेकर कहा है कि जब से मैंने बीजेपी के खिलाफ चुनाव जीता है मुझे सजा दी जा रही है। सभी आरोप झूठे हैं। वे चाहें तो जांच करा सकते हैं। मेरे चारों तरफ दुश्मन हैं।आपको बता दें कि आजम खान पर मुकदमे की बात उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी उठाई जा चुकी है। विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया था कि वह एसपी सांसद आजम खान के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। 

उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दिलचस्पी लेकर राजनीतिक प्रतिशोधवश लोगों को उकसा कर आजम खान के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि सपा आजम खान के विरुद्ध प्रताड़ना की कार्रवाई की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी। आजम के विरुद्ध जमीन पर कब्जे का आरोप फर्जी हैं... विश्वविद्यालय बने तकरीबन 16 वर्ष हो गये, शिकायत करने वाले अब तक शांत क्यों रहे। 

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील