लाइव न्यूज़ :

लांस नायक तेजा को आंध्र प्रदेश में पूरे सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गया

By भाषा | Updated: December 12, 2021 18:09 IST

Open in App

चित्तूर (आंध्र प्रदेश), 12 दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले लांसनायक बी साई तेजा को चित्तूर जिले के उनके पैतृक गांव एगुवरेगादई में रविवार दोपहर पूरे सैन्य सम्मान के साथ दफनाया गया।

तेजा के छोटे भाई व सेना में जवान चैतन्य ने उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान वहां सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे और ‘जय जवान’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। सेना के अधिकारियों ने तेजा की विधवा को राष्ट्रीय तिरंगा भेंट किया और तेजा के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान और बंदूकों की सलामी के साथ दफनाया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को नाइक के पार्थिव शरीर को बेंगलुरु के आर्मी बेस हॉस्पिटल से फूलों से सजे सैन्य वाहन में उनके गांव लाया गया।

इस दौरान आंध्र-कर्नाटक सीमा से 30 किलोमीटर एगुवरेगादई तक हजारों लोग हाथों में झंडा लिए सड़क किनारे खड़े थे। जवान का पार्थिव शरीर जब उनके गांव पहुंचा तो हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला। उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के दौरान बिलख रहे थे।

सेना के अधिकारियों के अलावा आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने भी दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

साई तेजा एक दशक पहले सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में पत्नी श्यामला, पांच साल का बेटा मोक्षागन और तीन साल की बेटी दर्शिनी और माता-पिता हैं। आंध्र प्रदेश में सभी दलों के नेताओं ने साई तेजा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए