लाइव न्यूज़ :

दुमका मामले में लालू का जवाब दाखिल, उच्च न्यायालय से जमानत पर शीघ्र सुनवाई का आग्रह

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:05 IST

Open in App

रांची, 25 जनवरी चारा घोटाले के संबंध में दुमका कोषागार गबन मामले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपनी जेल की सजा की आधी अवधि पूरी कर लेने के दावे के संबंध में सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में अपना जवाब दाखिल कर दिया और अदालत से जमानत पर शीघ्र सुनवाई का आग्रह किया।

निमोनिया की शिकायत पर बेहतर इलाज के लिए 23 जनवरी को रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित एम्स भेजे गये लालू यादव की ओर से उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने सोमवार को उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल की।

मंडल ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, लालू की जेल में बितायी गयी अवधि की पूरी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष पेश की गयी है जिसमें कहा गया है कि लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार मामले में 43 माह से ज्यादा का समय जेल में बिताया है जो इस मामले में सीबीआई अदालत द्वारा दी गयी सात वर्ष की सजा की आधी अवधि से अधिक है। ऐसे में लालू को इस मामले में जमानत मिलनी चाहिए।

देवर्षि मंडल ने बताया कि जवाब के साथ ही यादव की ओर से जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय से विशेष आग्रह किया गया है।

लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका कोषागार से गबन के मामले में 14 वर्ष कैद की सजा सुनायी है जिसमें भारतीय दंड संहिता से जुड़ी धाराओं के तहत सात वर्ष की और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अलग से सात साल की सजा शामिल है।

लालू की ओर से आधी सजा पूरी करने और बीमारी का हवाला देते हुए झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत की गुहार लगाई गई है।

लालू यादव को अब तक चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजा मिल चुकी है जिनमें से तीन मामलों में उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है।

देवर्षि मंडल ने एक सवाल के जवाब में बताया कि एम्स से लालू यादव की चिकित्सा रिपोर्ट मिलने के बाद उसे भी न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल