लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की छोटी बेटी चंदा की मुसीबते बढ़ी, पटना हाईकोर्ट ने दिया जांच का आदेश, ये है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2018 19:44 IST

पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और इस मामले को उठाने वाले मणिभूषण सिंह ने बताया कि साल 2014 में चंदा यादव ने अपनी कंपनी डीलाइट को मुख्यमंत्री आवास के पते पर रजिस्टर्ड कराया था जो गलत है।

Open in App

पटना, 30 जून: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें लगातार बढती हीं जा रही हैं। एक तरफ बीमार चल रहे हैं लालू प्रसाद यादव का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ शनिवार को पटना हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए सरकार को लालू की बेटी चंदा यादव पर कार्रवाई के आदेश दिया है। दरअसल, मामला चंदा यादव की कंपनी डिलाईट मार्केटिंग से जुडा हुआ है।  

पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और इस मामले को उठाने वाले मणिभूषण सिंह ने बताया कि साल 2014 में चंदा यादव ने अपनी कंपनी डीलाइट को मुख्यमंत्री आवास के पते पर रजिस्टर्ड कराया था जो गलत है।  मणिभूषण सिंह ने कहा कि तब बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी थे और लालू फैमिली से मुख्यमंत्री आवास यानी एक अणे मार्ग का कोई लेना देना नहीं था।  फिर भी चंदा यादव ने इस पते पर अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था।  इसे लेकर अब पटना हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है। 

ये भी पढ़ें: येदियुरप्पा के बयान से मिले संकेत, कर्नाटक में गठबंधन के विधायक तोड़ सकती है बीजेपी

वहीं अभी हाल ही लालू यादव की औपबंधिक जमानत तीन जुलाई तक बढ़ा दी गई थी।  मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया और अगली सुनवाई के लिए 29 जून की तारीख तय की है। बता दें कि लालू यादव ने 22 जून को खत्म हो रही अपनी 6 सप्ताह की औपबंधिक जमानत की अविध और 6 सप्ताह के लिए बढ़ाने की कोर्ट से अपील की थी। मुंबई के एक हॉस्पिटल में लालू का इलाज चल रहा है। वह कई बीमारियों से जूझ रहे हैं।फिलहाल, लालू यादव मेडिकल ग्राउंड पर छह हफ्ते की औपबंधिक जमानत पर हैं। ऐसे में उनकी ओर से कोर्ट से औपबंधिक जमानत की अविध को बढ़ाने की अपील की गई थी। हालांकि जिस कोर्ट में याचिका सूचिबद्ध थी, वह कोर्ट नहीं बैठी।

ये भी पढ़ें: बिहार: दूसरी जाति की बारात में नाचने के कारण महादलित की गोली मार कर हत्या

ऐसे में लालू यादव के अधिवक्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई का आग्रह किया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को मुबंई के एक अस्पताल में लालू का फिस्टुला का ऑपरेशन होना है। इससे पहले, झारखंड हाईकोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें 6 हफ्ते की प्रोविजनल बेल दी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया