लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: सीबीआई कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू यादव का रिलीज ऑर्डर किया जारी, जल्द लेंगे जेल से बाहर हवा में सांस

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2021 16:52 IST

Lalu Yadav release from jail: सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका कोषागार मामले में जमानत के बाद उनकी रिलीज का ऑर्डर जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू अभी दिल्ली एम्स में इलाजरत है। रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद लालू यादव रिहा नहीं हो पाये थे।अब लालू यादव की जल्द ही रिहाई हो सकती है।

Lalu Yadav release from jail: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। रांची की सीबीआई कोर्ट ने रिलीज ऑर्डर जारी कर दिया है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत पा चुके लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं। बार काउंसिल आफ इंडिया के एक आदेश से उन्हें बड़ी राहत मिली है। 

जमानत की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान लालू के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने आज सबसे पहले जमानत से संबंधित बेल बांड भरा। इसके बाद अदालत द्वारा निर्धारित की गई 10 लाख की निर्धारित राशि जमा कराई गई। आदेश की प्रति सभी राज्यों को भेज दी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो लालू शुक्रवार को कस्टडी से बाहर आ सकते हैं। 

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव फिलहाल जेल की कस्टडी में दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीद है कि वे डॉक्टरों के निर्देश के आधार पर पटना आएंगे या फिर कुछ दिन अस्पताल में ही रहने को लेकर फैसला लेंगे। झारखंड हाईकोर्ट ने 17 अप्रैल को लालू को जमानत दी थी। मगर झारखंड में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से दूर रहने की वजह से बेल बांड सहित आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। 

अब चर्चा इसबात की भी है कि राजद प्रमुख आनी बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवाज पर जा सकते हैं। हालांकि चिकित्सक की सलाह पर लालू अंतिम निर्णय लेंगे। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजद के फैसले का इंतजार है। यहां बता दें कि चारा घोटाला के तीन मामलों में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को चार मामलों में जमानत मिल चुकी है। लेकिन आखिरी व पांचवें मामले में अभी सुनवाई जारी है, उसमें भी फैसला किसी भी वक्त आ सकता है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों