लाइव न्यूज़ :

अगर लालू यादव ने ऐसा किया तो 3.5 नहीं, 4 साल हो जाएगी लालू की सजा

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 7, 2018 09:26 IST

जेल में लालू को करना होगा 'माली' का काम, रोजाना मिलेंगे 93 रुपये

Open in App

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को रांची के विरसा मुंडा जेल में माली का काम मिल गया है। उन्हें जेल की बागबानी संभालनी होगी। इसके एवज में उन्हें रोजाना 93 रुपये का भुगतान भी होगा। लालू प्रसाद यादव लगातार अदालत में यह बात कह रहे थे कि उन्हें जेल में ठंड लगती है और उनके पास कोई काम नहीं है। इस पर जज ने उन्हें तबला-हारमोनिम देने ले लेने के बारे में सलाह दी थी। लेकिन शनिवार को साढ़े तीन साल की सश्रम सजा मिली। इसके बाद जेल प्रशासन ने उन्होंने शुरुआत में बागबानी की देखभाल की जिम्मेदारी मिली है।

यह सातवीं बार होगा जब लालू प्रसाद यादव जेल में कुछ काम करते नजर आएंगे। इससे पहले 30 जुलाई 1997 वह 135 दिन तक जेल में रहे। दूसरी बार वह 28 अक्टूबर 1998 को वह गए। तब वह 73 दिन जेल में रहे। तीसरी बार 5 अप्रैल 2000 को 11 दिन के लिए, चौथी बार 28 नवंबर 2000 को 1 दिन के लिए, पांचवीं बार 26 नवंबर 2000 को 23 दिन के लिए, छठी बार 3 अक्टूबर 2013 को ‌70 दिन के लिए वह जेल जा चुके हैं।

तो साढ़े तीन साल नहीं चार साल हो सकती है लालू की सजा

सातवीं बार लालू को चारा घोटाले के करीब 89 लाख रुपये की अवैध निकासी मामले में उन्हें साढ़े तीन साल सश्रम सजा मिली है। सा‌थ ही उन पर 10 लाख रुपये के जुर्माना भी लगाया गया है। सजा के तहत अगर लालू यह जुर्माना नहीं भरते हैं तो उनकी सजा में छह माह की अतिरिक्त अवधि जोड़ दी जाएगी।

लालू को जिस मामले में सजा हुई है वह मामला क्या है

पशुओं के लिए दवा और अस्पताल के लिए उपकरण खरीदने के लिए देवघर जिला पशुपालन विभाग से 4.7 लाख रुपये की निकासी बाद में आगे चलकर 89 लाख से ज्यादा रकम हो गई। इस केस की सीबीआई प्राथमिकी 15 मई 1996 को दर्ज कराई गई। पहला आरोप पत्र 28 मई 2004 में दायर हुआ। उस वक्त मामले में मुख्य सीबीआई अधिकारी एके झा थे। मामले में 160 गवाह प्रस्तुत किए। बचाव पक्ष में 16 गवाह प्रस्तुत किए गए। इन सब के बाद छह जनवरी को लालू को सजा सुनाई गई।  

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप