लाइव न्यूज़ :

चारा घोटालाः जमानत के लिए लालू यादव ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका 

By भाषा | Updated: December 12, 2018 04:32 IST

लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर 2017 से जेल में हैं। हालांकि, इस बीच लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए हाईकोर्ट से कई बार औपबंधिक जमानत भी मिल चुकी है।

Open in App

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। उक्त याचिका देवघर, चाईबासा व दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में दाखिल की गई है। याचिका में लालू यादव की बढ़ती उम्र व बीमारी का हवाला दिया गया है। 

याचिका में कहा गया है कि लालू 71 वर्ष के हो गए हैं और उनको डायबटीज, बीपी सहित अन्य कई तरह की बीमारियां हैं। चारा घोटाला मामले में इससे पहले भी उनको जमानत मिल चुकी है इसलिए उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान की जाए। 

लालू प्रसाद यादव 23 दिसंबर 2017 से जेल में हैं। हालांकि, इस बीच लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए हाईकोर्ट से कई बार औपबंधिक जमानत भी मिल चुकी है। लेकिन हाई कोर्ट ने 27 अगस्त 2018 को उनकी औपबंधिक जमानत याचिका को खारिज करते हुए 30 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। 

देवघर ट्रेजरी मामले में (आरसी 64 ए/96)- 23 दिसम्बर 2017 को दोषी करार दिए जाने के बाद 6 जनवरी 2018 को लालू समेत 16 आरोपियों को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई। 

चाईबासा ट्रेजरी मामले में भी (आरसी 68 ए/96) - 24 जनवरी 2018 को लालू दोषी करार दिए गए। इसी दिन उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई। दुमका ट्रेजरी मामले में (आरसी 38 ए/96): मार्च 2018 में लालू यादव दोषी करार दिए गए जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र बरी हुए। 24 मार्च को लालू को 14 साल की सजा सुनाई गई। 

लालू फिलहाल रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं जहां न्यायिक हिरासत में उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया