लाइव न्यूज़ :

फोन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भाजपा विधायक ने दर्ज कराई एफआईआर, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2020 20:19 IST

ललन पासवान ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ पटना के विजलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जांच में लालू प्रसाद यादव के और फंसने की संभावना जताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देललन पासवान ने लालू के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज करा दी है. लालू यादव पर भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में मैं अनुपस्थित होकर अपना वोट नहीं दूं.

पटनाः चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता कैदी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा जेल से टेलीफोन करने के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं.

भागलपुर जिले के पिरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान ने लालू के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज करा दी है. ललन पासवान ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ पटना के विजलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जांच में लालू प्रसाद यादव के और फंसने की संभावना जताई जा रही है.

उन्होंने लालू यादव पर भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. साथ ही फोन पर विधायक को प्रलोभन देने का भी आरोपित बताया है. भाजपा विधायक ललन पासवान ने अपनी प्राथमिकी में लालू प्रसाद यादव पर बिहार की सरकार को गिराने की साजिश रचने और प्रलोभन देने का आरोप लगाया है.

निगरानी विभाग ने मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू करने की बात कही है. लालू यादव पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा किया गया है. प्राथमिकी में ललन पासवान ने कहा है कि मेरे पास मोबाइल नंबर 8051216302 से एक टेलीफोन आया.

आवाज आई कि मैं लालू प्रसाद यादव बोल रहा हूं

फोन उठाने पर दूसरी तरफ से आवाज आई कि मैं लालू प्रसाद यादव बोल रहा हूं. तब मुझे लगा कि शायद चुनाव जीतने के कारण वो बधाई देने के लिए फोन किए हैं, इसी लिए मैंने उनको कहा, आपको चरण स्पर्ष. उसके बाद उन्होंने (लालू) मुझे कहा कि वो मुझे आगे बढ़ाएंगे और मुझे मंत्री पद दिलवाएंगे. इसीलिये 25 नवंबर को बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में मैं अनुपस्थित होकर अपना वोट नहीं दूं.

उन्होंने यह भी बताया की इस तरह से वो कल एनडीए की बिहार में सरकार गिरा देंगे. इसपर मैंने उन्हें कहा कि मैं पार्टी का सदस्य हूं, ऐसा करना मेरे लिए गलत होगा, उसपर उन्होंने मुझे पुनः प्रलोभन दिया और कहा कि आप सदन से गैरहाजिर हो जाइए और कह दीजिये कि कोरोना हो गया है बाकि हम देख लेंगे. 

यहां बता दें कि ये वही विधायक ललन पासवान हैं जिनके साथ लालू प्रसाद यादव का ऑडियो वायरल हुआ था. इस ऑडियो में लालू प्रसाद यादव ये कह रहे हैं कि विधायक ललन पासवान विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के दौरान सदन से गैरहाजिर रहें. इसके लिए वे विधायक को मंत्री बनाने का भी प्रलोभन देते सुने जा सकते हैं.

ऑडियो के वायरल होने के बाद सियासी हलके में हड़कंप मच गया

ऑडियो के वायरल होने के बाद सियासी हलके में हड़कंप मच गया है. वहीं, निगरानी विभाग के सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता हैं. जेल मैनुअल के मुताबिक वे किसी सूरत में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर सकते. लेकिन विधायक ने अपनी प्राथमिकी के साथ इस ऑड़ियो क्लीपिंग को भी सौंपा है, जिसमें लालू प्रसाद यादव से उनकी फोन पर बातचीत रिकार्ड है.

ऐसे में निगरानी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले ये जांच की जायेगी कि रिकार्डिंग में ऑडियो लालू प्रसाद यादव की है या नहीं? पटना के फोरेंसिंक लैब में इसकी जांच की सुविधा है. जब इसकी पुष्टि हो जायेगी कि आवाज लालू प्रसाद यादव की है तो फिर उस मोबाइल नंबर के कॉल रिकार्ड को खंगाला जायेगा जिससे लालू यादव ने फोन किया था. 

अधिकारी ने बताया कि निगरानी विभाग ये पता लगायेगी कि उस फोन का लोकेशन क्या था? उस नंबर से किन किन लोगों को फोन किया गया? सारे कॉल रिकार्ड निकलवाये जायेंगे. आखिर उस सिम कार्ड को किसके नाम पर लिया गया था? इस सारी छानबीन में कई और चौंकाने वाले रहस्योदघाटन हो सकते हैं.

ऐसे में अब राजनीतिक गलियारे में कहा जाने लगा है कि लालू प्रसाद यादव मुसीबत में दिख रहे हैं. आज ही उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. उधर हाईकोर्ट में लंबित उनकी जमानत याचिका पर भी इसका असर पड़ सकता है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारलालू प्रसाद यादवराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूतेजस्वी यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमारजीतन राम मांझीमुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया