लाइव न्यूज़ :

बीमार लालू से मिलने अब तक नहीं पहुंचा कोई नेता, महागठबंधन को लेकर उठे सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: November 18, 2018 08:07 IST

डाक्टरों का कहना कि लालू यादव की स्थिती ऐसी हीं रही तो वह डायलिसिस पर जा सकते हैं। उनके किडनी में आ रही समस्या को लेकर डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि उनका क्रिएटनिन लेवल बढकर 1.85 पहुंच चुका है।

Open in App

चारा घोटाले की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।उनकी तबीयत लगातार बिगडती जा रही है।इसको लेकर कई नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।लेकिन कांग्रेस ने किसी भी नेता ने अभी तक लालू यादव से मुलाकात नहीं की।इसके कारण महागठबंधन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आरजेडी समर्थक भी इसे लेकर खुल के कहते नजर आ रहें हैं। 

डाक्टरों का कहना कि लालू यादव की स्थिती ऐसी हीं रही तो वह डायलिसिस पर जा सकते हैं। उनके किडनी में आ रही समस्या को लेकर डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि उनका क्रिएटनिन लेवल बढकर 1.85 पहुंच चुका है। इसके कारण जीएफआर बढा हुआ है। 

इससे किडनी का कार्य भी प्रभावित हुआ है। वह पहले से क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) स्टेज थ्री की मरीज हैं। ऐसे में यदि जल्द उनकी सेहत नहीं सुधरती है तो स्टेज फोर में जाने में समय नहीं लगेगा। डॉ उमेश प्रसाद ने बताया लालू यादव कि़डनी सही ढंग से काम नहीं कर रही है। अगर उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो माना जा रहा है कि लालू सीकेडी फोर स्टेज में जा सकते हैं। 

लालू यादव का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के प्रो. डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। एक दो दिन देखने के बाद भी यदि उनकी तबीयत नहीं सुधरी तो बेहतर विकल्प के लिए सोचा जाएगा। डॉ उमेश प्रसाद ने बताया कि टोटल काउंट का बढना संकेत है कि शरीर में इन्फेक्शन का स्तर काफी बढा हुआ है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार समाचारआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां